- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- भारतीय सेना मे ब्रिगेडियर रैंक खत्म करने के साथ 1,00,000 से अधिक सैनिकों के कटौती की आशंका......
Posted by : achhiduniya
12 September 2018
भारतीय सेना का शीर्ष नेतृत्व कैडर समीक्षा तथा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना को हल्का और सार्थक बनाने के लिए जरुरी कदमों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेगा।ऐसे संकेत हैं कि सेना पुनर्गठन के तौर पर अगले पांच सालों में 1,00,000 से अधिक सैनिकों की कटौती कर सकती है। फिलहाल सेना में करीब 13 लाख सैन्यकर्मी हैं।
रक्षा मंत्रालय पहले ही सेना के लिए विभिन्न सुधारों की घोषणा कर चुका है, जिनमें करीब 57,000 अधिकारियों और अन्य कर्मियों की पुनर्तैनाती और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल शामिल है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और शीर्ष कमांडर सैन्य संगठन के पुनर्गठन और करीब 1,00,000 सैनिकों की संभावित कटौती समेत सेना में बड़े सुधारों पर चर्चा कर सकते हैं।

