Posted by : achhiduniya 12 September 2018

विश्व हिंदू परिषद से अलग होने के बाद अपना अलग संगठन खड़ा करने वाले अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष  प्रवीण तोगड़िया नेबीते दिनो गोवर्धन में राधाकुंड परिक्रमा मार्ग स्थित सांवरिया बाबा के आश्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को भगवान राम का वकील बनाकर भेजा गया था कि संसद में राम मंदिर का कानून बनाकर हिंदुओं का गौरव फिर से प्रतिष्ठित होगा लेकिन राम से बेवफाई करके ट्रिपल तलाक का कानून बनाकर ये मुस्लिमों की बीबियों के वकील बन गए। यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र में बीजेपी की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
कश्मीर में पत्थरबाजों को लेकर प्रवीण तोगड़िया ने मोदी सरकार पर वार करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि पाकिस्तान को अपनी ताकत दिखाकर उसकी औकात दिखा देंगे और सरहद पर हमारे सैनिक शहीद नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हमको लगता था कि कश्मीर में पाकिस्तान के झंडे फहराने वाले और सेना को पत्थर मारने वालों पर सेना को बम वर्षा करने का अधिकार देकर उनको उनकी औकात दिखा दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ बल्कि सेना को पत्थर मारने वालों को पुरस्कार के रूप में 10 हजार पत्थरबाजों का केस वापस ले लिया गया। 
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जिन हिंदुओं ने बीजेपी को सत्ता में धर्म की रक्षा के लिए भेजा, वही सरकार मंदिरों को तोड़ने में लगी है,लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। राम मंदिर के नाम पर वोट की राजनीति कर इन्होंने भगवान राम को बिना छतरी के गरीब बनाकर खुले आसमान में बैठा दिया। हिंदू अभी जिंदा है और मुगल शासन में भी हिंदू जिंदा था। बीजेपी समझ रही है कि हिंदुओं को उसकी जरूरत है, लेकिन उसका सोचना गलत है, उसको हिंदुओं की जरूरत है। अब वह दिन दूर नहीं जब बीजेपी दोबारा से केंद्र में दो सीटों पर सिमटकर रह जाएगी। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ₹13,300 करोड़ बैंक फ्रॉड केस बंद, संदेसरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से राहत।@ बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झड़प, कई जगह TMC- बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट।@ अयोध्या जाएगा कर्नाटक के असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों का ग्रुप, कांग्रेस आलाकमान के लिए संदेश?।@ सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता।@ ममता ने कहा था 5 लाख नौकरियां देंगी, आज 84 लाख बेरोजगारी भत्ता मांग रहे, राहुल गांधी ने TMC का वादा याद दिलाया।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हुआ उद्धाटन, PM मोदी बोले- अंबेडकर की सोच पर काम कर रही सरकार।@ मुंबई को बिजली कटौती से मिलेगा छुटकारा, अदाणी एनर्जी की 1,000 मेगावॉट HVDC पावर लाइन शुरू।@ ग्रेटर नोएडा में 600 बच्चों का भविष्य अधर में, दबंगों ने स्कूल पर जड़ दिया परमानेंट ताला।@ चतरा में डेढ करोड़ की अफीम बरामद, एक दिन पहले ही 50 लाख के मादक पदार्थ हुए थे जब्त।@ रेप और गैंगरेप की वारदातों से शर्मसार हो रहा छत्तीसगढ़, तीन साल में 9000 से ज्यादा मामले दर्ज।@ डोनाल्ड ट्रंप की नाकाबंदी फेल? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार निकले कम से कम 3 जहाज।@ बेंगलुरु में मां ने नाबालिग बेटी की हत्या की, फिर खुद कर लिया सुसाइड।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -