- Back to Home »
- Politics »
- 2019 लोकसभा के लिए महिलाओ की पूरी भागीदारी पर महिला अधिकार यात्रा निकालने के साथ महिला चौपाल का भी आयोजन करेगी...... कांग्रेस
2019 लोकसभा के लिए महिलाओ की पूरी भागीदारी पर महिला अधिकार यात्रा निकालने के साथ महिला चौपाल का भी आयोजन करेगी...... कांग्रेस
Posted by : achhiduniya
28 September 2018
2019 लोकसभा के मत्ते नजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा स्वीकृत योजना के तहत पार्टी की महिला इकाई अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने पूरे देश में यात्रा निकालने, चौपाल का आयोजन करने और कई जगहों पर 'नाइट मार्च' निकालने का कार्यक्रम तय किया है। इन कार्यक्रमों के जरिये महिलाओं को अपने साथ जोड़ने के प्रयास के साथ महिला कांग्रेस महिलाओं से उनके मुद्दों को जानने की भी कोशिश करेगी ताकि उनके कुछ अहम मुद्दों और इनके समाधान को कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में जगह दी जा सके। विभिन्न मुद्दों पर महिलाओं की राय जानने के लिए महिला कांग्रेस एक वायस ऐप भी विकसित कर रही है।
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष चाहते हैं कि हमारी चुनावी प्रक्रिया, घोषणापत्र तैयार करने और देश के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों को चिन्हित करने में महिलाओं की पूरी भागीदारी हो। इसीलिए हम महिला अधिकार यात्रा निकालने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, हम महिला चौपाल भी आयोजित करेंगे जहां महिलाओं से विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया जाएगा और उनकी राय भी ली जाएगी। महिलाओं की राय की झलक हमारे घोषणापत्र में भी दिखेगी। सुष्मिता ने कहा कि वह जल्द ही हरियाणा से इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। फिर राजस्थान और दूसरे राज्यों में भी वह ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी।

