- Back to Home »
- State News »
- एनसीपी चीफ शरद पवार के मोदी समर्थन ब्यान के चलते एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने पार्टी छोड़.....दिया लोकसभा से इस्तीफा.....
एनसीपी चीफ शरद पवार के मोदी समर्थन ब्यान के चलते एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने पार्टी छोड़.....दिया लोकसभा से इस्तीफा.....
Posted by : achhiduniya
28 September 2018
राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि लोगों को राफेल सौदे पर मोदी की मंशा पर कोई संदेह है। पवार ने कहा था कि विमान से संबंधित तकनीकी जानकारियां साझा करने की विपक्ष की मांग में कोई तुक नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा था कि विमान के दामों का खुलासा करने में कोई नुकसान नहीं है। पार्टी की तरफ से यह बयान ऐसे समय आया है जब पवार ने टिप्पणी की है कि लोगों को सौदे में प्रधानमंत्री की मंशा पर कोई संदेह नहीं है। इस मांग को दोहराया कि केन्द्र सरकार लड़ाकू विमानों के दाम का खुलासा करे और इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) द्वारा जांच हो। वहीं अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा, मैं पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ नेता शरद पवार का दलगत राजनीति से ऊपर राष्ट्रहित को रखने और सच बोलने के लिये उनकी सराहना करता हूं। प्रिय राहुल गांधी, आपको सहयोगी और शरद पवार के जैसे कद्दावर नेता पर भरोसा करना चाहिए।
उन्होंने अपने ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष को भी जोड़ा जिसके साथ शरद पवार के बयान की खबर संलग्न थी। ऐसे समय में जब राफेल सौदा मामले में कांग्रेस नीत विपक्ष सरकार पर निशाना साध रही है, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने एक मराठी चैनल को साक्षात्कार में कहा है कि लोगों को मोदी की मंशा पर संदेह नहीं है। अमित शाह ने गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा को मेड इन चाइना बताने के लिये भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। बता दें, इसी बयान के बाद से तारिक नाराज बताए जा रहे थे। राकापा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने पार्टी को छोड़ दिया है। साथ ही साथ उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि तारिक पार्टी अध्यक्ष शरद पवार से नाराज चल रहे थे।
उनकी नाराजगी पीम मोदी के पक्ष में दिए गए शरद यादव के बयान को लेकर बताई जा रही है। तारिक अनवर बिहार की कटिहार लोकसभा सीट से सांसद हैं। वहीं, राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव भी थे। वे पूर्व में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। साथ ही साथ कृषि और खाद्य प्रसंस्करण केंद्रीय मंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं। तारिक कटिहार निर्वाचन क्षेत्र से कई बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं।


