- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- कौन है 25 खरब रुपए के मालिक और क्यू छोड़ी कंपनी.....?
Posted by : achhiduniya
11 September 2018
आपने कई बार सुना होगा फ़ला व्यक्ति ने अपनी संपत्ति दान कर अध्यात्मिकता का रास्ता चुन लिया,लेकिन आज आपको बताते है दुनिया की मशहूर कंनपी के मालिक जिनकी संपत्ति करीब 25 खरब रुपए है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार जैक मा चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के CEO हैं। कुछ वक्त पहले अलीबाबा से ई-कॉमर्स इंडस्ट्री से तहलका मचाने वाले जैक मा अब फिल्मों में काम करेंगे। जैक मा चीन की पारंपरिक मार्शल आर्ट कुंग-फू को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर वह एक शॉर्ट फिल्म नाम गॉन्ग शुओ दाओ में काम करते नजर आएंगे। इसमें वो स्टंट भी करेंगे।
फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्होंने अपनी स्टंट करती हुई तस्वीर भी शेयर की है। फिल्म गॉन्ग शुओ दाओ का एक पोस्टर रिलीज किया गया है। इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसे लोग पसंद भी कर रहे हैं। जैक मा के किरदार और कामयाब कारोबारी को लोग फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म में जैक मा मार्शल आर्ट एक्सपर्ट जेट ली के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ डोनी येन और टोनी जा के साथ नजर आएंगे।
जैक मा बतौर लीड हीरो फिल्म का हिस्सा होंगे। 20 मिनट की इस फिल्म का प्रोडक्शन जेट ली ने किया है। जैक मा की फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी। इसे चीन की यूट्यूब, साइट यूकू पर रिलीज किया जाएगा।


