- Back to Home »
- State News »
- राज्य में करीब 25 हजार दुर्गा पूजा कमेटियों को 28 करोड़ की आर्थिक मदद दी जाएगी..... मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
राज्य में करीब 25 हजार दुर्गा पूजा कमेटियों को 28 करोड़ की आर्थिक मदद दी जाएगी..... मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
Posted by : achhiduniya
11 September 2018
पश्चिम बंगाल में पिछले वर्ष मुहर्रम और दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन का वक्त एक साथ पड़ाने के दौरान दुर्गा पूजा मूर्तियों के विसर्जन को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार ने बंदिशें लगाईं थीं। जिससे मामला कोलकाता हाई कोर्ट पहुंच गया था। बीजेपी ने इस दौरान हिंदुओं का अपमान करने और एक वर्ग के तुष्टीकरण का आरोप लगाया था। पिछले साल के हालात को देखते हुए इस बार ममता बनर्जी सरकार ने हिंदुओं को लुभाने के लिए दुर्गा पूजा कमेटियों को मदद की तैयारी की है। ममता बनर्जी ने राज्य में करीब 25 हजार दुर्गा पूजा कमेटियों की पहली बार आर्थिक मदद की सौगात दी गई है।
पश्चिम बंगाल में आयोजित एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने दुर्गा पूजा कमेटियों को सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के लिए दस-दस हजार रुपये की मदद देने का निर्णय लिया है। राजधानी कोलकाता में जहां तीन हजार वहीं पूरे राज्य में तकरीबन 25 हजार दुर्गा पूजा कमेटियां हैं। इस प्रकार दस-दस हजार रुपये की दर से करीब 28 करोड़ की मदद दुर्गा पूजा समितियों को दी जाएगी। इतना ही नहीं ममता सरकार ने अन्य रियायतें भी देने की घोषणा की है जिसमे पूजा कमेटियों से फायर लाइसेंस शुल्क भी नहीं वसूला जाएगा और बिजली के बिल में छूट भी मिलेगी। सूत्र बता रहे हैं कि कमेटियों को कोलकाता नगर निगम की ओर से मदद मुहैया कराई जाएगी।

