- Back to Home »
- Politics »
- भारतीय जनता पार्टी को अंगद का पैर बताया अमित शाह ने.....
Posted by : achhiduniya
05 September 2018
छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक
होने वाले हैं। राजनांदगांव में अटल विकास यात्रा को संबोधित करते हुए बीजेपी
अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ही सरकार
बनेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार अंगद का पैर है जिसे कोई
उखाड़ नहीं सकता। बीजेपी का लक्ष्य है कि यात्रा के दौरान वह राज्य में सरकार की
तमाम सफलताओं को रेखांकित करे। इसके बाद यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल
बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यात्रा का नाम ‘अटल विकास यात्रा’ रखा गया
है।
इससे पहले मंगलवार को अमित शाह ने केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी महासचिवों के साथ एक बैठक की और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों एवं 2019 के आम चुनाव पर चर्चा की इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बीजेपी के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने बताया कि पार्टी मुख्यालय में दो घंटे तक यह बैठक चली जिसमें वित्त मंत्री अरुण जेटली, रेलमंत्री पीयूष गोयल, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा,पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव और अरुण सिंह भी वहां उपस्थित थे।