- Back to Home »
- State News »
- भ्रष्टाचार उजागर होने के डर से पूर्व आईएएस ओपी चौधरी ने भाजपा ज्वाइन की..... आम आदमी पार्टी नेता
Posted by : achhiduniya
05 September 2018
आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि साल 2011 में दंतेवाड़ा कलेक्टर रहते हुए ओपी चौधरी ने कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए खेती की जमीन के बदले में बस स्टैंड में बेशकीमती जमीन आबंटित की थी। ये आबंटन सांठगांठ के द्वारा किया गया था। आम आदमी पार्टी ने पूर्व आईएएस और वर्तमान भाजपा नेता ओपी चौधरी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने राज्य सरकार पर ओपी चौधरी को आश्रय देने का आरोप भी लगाया है। गोपाल राय ने कहा कि भ्रष्टाचार उजागर होने के डर से ओपी चौधरी ने भाजपा ज्वाइन की है।
गोपाल राय का कहना है कि कुछ लोगों ने हाईकोर्ट में भी पीआईएल दाखिल किया था। जिसके बाद कोर्ट ने इस पर सुनवाई की और सुनवाई के बाद 15 सितंबर 2016 को ऑर्डर दिया कि कलेक्टर को कृषि योग्य भूमि को कमर्शियल भूमि से अदला बदली करने का अधिकार नहीं है। यह जो काम किया वह कानून सम्मत नहीं है। इसे निरस्त किया जाता है।
आप नेता ने बताया कि इसके बाद कोर्ट ने तत्कालीन कलेक्टर पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार ने इस मामले की कोई भी जांच नहीं करवाई और न ही ओपी पर कोई कार्रवाई की गई।


