- Back to Home »
- Sports »
- एशिया कप जीत भारत बना सातवी बार चैंपियन....
Posted by : achhiduniya
29 September 2018
एशिया कप पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेशी टीम के लिए ओपनर लिटन दास ने वनडे करियर का पहला शतक ठोकते हुए 117 गेंदों में 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 121 रन की शानदार पारी खेली। लिटन दास के इस शतक से बांग्लादेश की टीम खिताब तो नहीं जीत पाई लेकिन उनके इस बेहतरीन प्रयास के लिए उन्हें एशिया कप फाइनल में मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
एशिया कप फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सातवीं बार खिताब जीत लिया। बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए लिटन दास (121) के शतक की मदद से 222 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल की। फाइनल में भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 48 रन की पारी खेली, जबकि उनके अलावा दिनेश कार्तिक ने 37, धोनी ने 36 और केदार जाधव ने 23 रन की नाबाद पारी खेली।


