- Back to Home »
- Property / Investment »
- पेट्रोल-डीजल के बाद गैस सिलेंडर पर भी गिर सकती है महंगाई की बिजली...
Posted by : achhiduniya
29 September 2018
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं रुपये के मूल्य में गिरावट हो रही है। अगर एलपीजी का के दामों में बढ़ोतरी हुई तो इसका असर सीएनजी और घरों में सीधे पाइप के माध्यम से पहुंचाई जाने वाली पीएनजी की कीमतों पर भी पड़ेगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह फिलहाल एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने का नहीं सोच रही।
ऐसे में ये साफ है कि सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी में बढ़ती कीमतों का असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के बाद अब बारी सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी है। इसके साथ ही यूरिया और बिजली उत्पादन की लागत में भी बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि अक्टूबर से सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी के दाम बढ़ जाएंगे। नेचुरल गैस (प्राकृतिक गैस) शोधन किया जाता है।
इनकी कीमतों में ही बदलाव होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई वृद्धि रहती है। देश में नेचुरल गैस और पेट्रिलियम लगभग 50 फीसदी आयात किया जाता है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते सीएनजी वाली गाड़ियों की मांग बढ़ रही है।


