Posted by : achhiduniya 29 September 2018


 नागपुर: केंन्द्रीय सड़क परिवहन राष्ट्रीय राजमार्ग तथा जल संसाधननदी विकास एंव गंगा शुद्धिकरण मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में सेन्ट्रल इंडिया ग्रुप आफ इस्टीट्रयुशन के लोणार गांव स्थित परिसर में डी फार्मेसी संस्थान की इमारत का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि हमारा देश  धनवान है मगर हमारे देश की जनता गरीब है,क्योंकि हम हमारे देश के विकास नें जो सही नीतियां हमें समय रहते अपनाना चाहिए थी वो हम नही अपना सके। 
इनोवेशन रिसर्च स्किल डेव्लपमेंट साईन्स एवं टेकनॉलोजी जिसे हम नॉलिज कहते है और कन्वर्शन ऑफ नॉलिज इन टू वेल्थ इसकी क्षमता हमारे देश के युवाओ के पास तो बहुत है,लेकिन उन्हे काम करने के सही अवसरों की कमी है। इसके लिए कही न कही हमारी सोच ही जिम्मेदार है क्योंकि नौकरी और रोजगार में हमें फर्क समझना होगा रोजगार का अर्थ स्वारोजगार भी होता है। हमें रोजगार पाने वाला बनने के बजाय रोजगार देने वाला बनने की सोच रखनी होगी। स्वयं का उदाहरण देते हुए उन्होने बताया की वकालत की डिग्री पास करने के बाद मां चाहती थी कि मैं बैकं की नौकरी करु बहने चाहती थी कि मैं वकील बनू मगर मैंने कहा मैं रोजगार देने वाला बनुगा पाने वाला नही और अभी तक  मैंने 15 हजार लोगों को रोजगार प्रदान किया है। 
केंन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज अमेरिका में अधिकांश सॉफ्टवेयर इंजीनियर भारतीय है और 10 में से 4 डॉक्टर भारतीय है। इंग्लैड में तो अगर कोई बीमार पडता है तो लोग उसे भारतीय डॉक्टर के पास जाने की सलाह देते है। ये हमारे देश की क्षमता को दर्शाता है। श्री गडकरी जी ने कहा कि यदि हम ठान लें तो हमारे पास अवसरों की कमी नही है बसर्ते हममें काम करने की जिद होनी चाहिए। यही वजह है कि आज नागपुर म्युनिसिपिल  कॉरपोरेशन टायलेट का पानी को बेचकर ८० करोड रुपयों का राजस्व कमा रहा है। जिस पानी से बिजली पैदा की जा रही है। उससे निकलने वाली वेस्ट से भी गैस पैदा हो रही है। जो भविष्य में वाहन चलाने के लिए उपयोग में लाई जाएगी हमारे कटे हुए बालों से अमीनो एसिड बनाया जा रहा है। जो खेती के लिए फायदे मंद है। हमें दुबई तक से इसे निर्यात करने के आर्डर मिल रहे है। श्री गडकरी ने बताया कि दिल्ली में निकलने वाले कूडे से हमें खाद मिल सकती है जिसे हम विदर्भ किसानो के लिए लाने का प्रयास कर रहे है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज का दौर स्किल नॉलेज और इनोवेशन का दौर है यदि आपके पास में है तो लोग ढूंढ  कर आपके पास आयेगें क्यालिटी उद्देश्य प्लानिंग और स्पष्टता आपके पास होनी चाहिए। 
शार्टकट से जीवन में कभी सफलता नहीं मिल सकती। अभी हाल में एक युवा मेरे पास आया उसने गैस सिलेंडर से कपडे प्रेस करने का सफल प्रयोग किया। हमारे नागपुर में शक्कर से हम डिटर्जेंटशैम्पूफैशवाश बना रहे है। जिसकी विदेशी बाजार में काफी मांग है। श्री गडकरी ने कहा कि इस जमाने में कुछ भी वेस्ट नही है। थोडा सा दिमाग लगाकर हम वेस्ट को वेल्थ में बदल सकते है। इसके लिए आपको अलग दिमाग खुला रखना होगा। मुस्लिम महिलाओं का जिक्र करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उनके हाथों में कशीदाकारी और कढाई का हुनर है। जिससे वे अच्छा पैसा कमा सकती है। श्री गडकरी ने कहा कि समाज में बेटे बेटियों को आगे बढने के समान अवसर मिलने चाहिए। इस मौके पर श्री गडकरी के अलावा मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के न्यायधीस श्री जेड ए हक तथा राज्य के ऊर्जा मंत्री श्री चंद्रशेखर बावनकुळे पूर्व मंत्री अनीस अहमद महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन की सी ई ओ आर विमला जी विधायक सुनील केदार जी,आर्ट टी सी के आशीष पाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक तथा छात्र उपस्थित थे।
श्री गडकरी ने केंद्र सरकार के कौशल विकास कार्यक्रम के तहत संचालित ख्वाजा गरीब नवास और डी. डीय जी के वाय को सीखो और कमाओ योजना के तहत प्रशिक्षणार्थी १२०० छात्रों के एक करोड रुपए की छात्रवृति की राशि की पहली किस्त प्रदान की साथ ही संथान के प्रतिभाशाली छात्रों के सन्मानित किया गया। इस मौके पर आई टी सी के सहयोग से पुराने पडे ऑटो वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन में कनवर्ट कर उसे संथान से प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को सौपा गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तथा सेंट्रल इन्डिया  ग्रुप ऑफ इस्टीट्यूट के प्रमुख अनीस अहमद ने संथान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ₹13,300 करोड़ बैंक फ्रॉड केस बंद, संदेसरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से राहत।@ बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झड़प, कई जगह TMC- बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट।@ अयोध्या जाएगा कर्नाटक के असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों का ग्रुप, कांग्रेस आलाकमान के लिए संदेश?।@ सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता।@ ममता ने कहा था 5 लाख नौकरियां देंगी, आज 84 लाख बेरोजगारी भत्ता मांग रहे, राहुल गांधी ने TMC का वादा याद दिलाया।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हुआ उद्धाटन, PM मोदी बोले- अंबेडकर की सोच पर काम कर रही सरकार।@ मुंबई को बिजली कटौती से मिलेगा छुटकारा, अदाणी एनर्जी की 1,000 मेगावॉट HVDC पावर लाइन शुरू।@ ग्रेटर नोएडा में 600 बच्चों का भविष्य अधर में, दबंगों ने स्कूल पर जड़ दिया परमानेंट ताला।@ चतरा में डेढ करोड़ की अफीम बरामद, एक दिन पहले ही 50 लाख के मादक पदार्थ हुए थे जब्त।@ रेप और गैंगरेप की वारदातों से शर्मसार हो रहा छत्तीसगढ़, तीन साल में 9000 से ज्यादा मामले दर्ज।@ डोनाल्ड ट्रंप की नाकाबंदी फेल? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार निकले कम से कम 3 जहाज।@ बेंगलुरु में मां ने नाबालिग बेटी की हत्या की, फिर खुद कर लिया सुसाइड।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -