- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ लेना चाहिए.....राज्यमंत्री मोहसिन रजा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ लेना चाहिए.....राज्यमंत्री मोहसिन रजा
Posted by : achhiduniya
29 September 2018
पीएम नेरेंद्र मोदी ने रविवार को रांची से आयुष्मान योजना का शुभारंभ किया है। इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य प्रत्येक परिवार को सालाना पांच लाख रुपये से 10 करोड़ रुपये तक की कवरेज प्रदान करना है। इससे 10.74 करोड़ गरीब परिवार लाभान्वित होंगे। इन परिवारों के लोग द्वितीयक और तृतीयक श्रेणी के तहत पैनल के अस्पतालों में जरूरत के हिसाब से भर्ती हो सकते हैं। आयुष्मान योजना की शुरुआत के मौके पर आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राफेल समझौते के मामले में गंभीर आरोप लगाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने की सलाह दी है।
रजा ने आज कलेक्टरेट सभागार में कहा कि अमेठी से सांसद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने राहुल की मानसिक स्थिति ठीक ना होने वाले कटाक्ष के अंदाज में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को आयुष्मान योजना का लाभ जरूर लेना चाहिए। रजा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गैर भाजपा सरकारों ने देश को बिना योजना के चलाया और देश का खजाना लूटने का काम किया। परिणामस्वरुप देश में गरीबी बढती चली गयी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने इस आयुष्मान महायोजना के जरिये लोगों को गरीबी से निकालने की पूरी कोशिश की है।

