- Back to Home »
- State News »
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम अखिलेश की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करते हुए कहा जो अपने बाप और चाचा का नहीं हुआ वह...
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम अखिलेश की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करते हुए कहा जो अपने बाप और चाचा का नहीं हुआ वह...
Posted by : achhiduniya
07 September 2018
यू पी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को अपने एक कार्यक्रम में औरंगजेब कह कर संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करते हुए कहा, 'जो अपने बाप और चाचा का नहीं हुआ, वह आपको अपने साथ जोड़ने की बात करता है। इतिहास में एक पात्र आते हैं, कैसे उन्होंने अपने बाप को कैद करके रखा था। इसलिए कोई मुसलमान अपने पुत्र का नाम औरंगजेब नहीं रखता। कुछ ऐसा समाजवादी पार्टी के साथ भी जोड़ा गया है। योगी ने यह बयान लखनऊ में पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन के दौरान को कहा इस सम्मेलन में प्रदेश भर के निषाद, कश्यप और मल्लाह समुदाय के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एबीपी न्यूज चैनल के हिंदुस्तान शिखर समागम 2018 शो सीएम योगी के भाषा पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था- योगी आदित्यनाथ मुझे छिछोड़ा कहते हैं, उनकी ये भाषा है। इस कार्यक्रम में भी चाचा शिवपाल यादव के अलग होने पर अखिलेश ने कहा था अलग होना सही है, इससे कम से कम परिवारवाद का आरोप खत्म हो जाएगा। यह एक बड़े लोकतंत्र का उदाहरण है। जो अलग होना चाहता है वह हो सकता है।

