- Back to Home »
- Job / Education »
- दीक्षांत समारोह मे लड़कियों को सलवार-कुर्ता- साड़ी,लड़कों को कुर्ता-पायजामा पहनने का फरमान.....
Posted by : achhiduniya
03 September 2018
बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन के आदेश के बाद बिहार के विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोहों में छात्रों को भारतीय परिधानों को पहनना होगा। राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में पहने जाने वाले गाउन की जगह भारतीय पारंपरिक ड्रेसकोड अपनाने का आदेश दिया है। अब दीक्षांत समारोहों में गाउन नहीं, लड़कियों को सलवार-कुर्ता, साड़ी और मालवीय पगड़ी, जबकि लड़कों को कुर्ता-पायजामा, सफेद धोती-कुर्ता और मालवीय पगड़ी पहनना होगा।
