- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- देवियो और सज्जनो, स्वागत है आपका.....कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन मे....
Posted by : achhiduniya
03 September 2018
वह समय आ गया है जब
अमिताब बच्चन कहते हैं देवियो और सज्जनो, स्वागत है आपका... इस सीजन में अमिताभ बच्चन के साथ सवाल-जबाव
का गेम चलेगा और लोग अपने ख्वाबों को पूरा करने के लिए यहां आएंगे। कौन बनेगा
करोड़पति का यह 10 वा सीजन है और हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन
अपनी बुलंद आवाज और आम आदमी के ख्वाबों को सच करने के लिए लौट रहे हैं। केबीसी के
पहले आए सीजन में शुक्रवार का स्पेशल एपिसोड ‘नई चाह नई राह’
के टाइटल से आता था लेकिन अब शुक्रवार वाला स्पेशल एपिसोड ‘केबीसी कर्मवीर्स के नाम से आएगा।
इसमें वो लोग आएंगे जिनके प्रयासों से समाज में बदलाव आए हैं, और उनके साथ एक सेलेब्रिटी भी होगी। पहले एपिसोड की शुरुआत में अमिताभ
बच्चन एक कविता के जरिये करेंगे।
अमिताभ कविता पढ़ेंगे और यहां आने वाले प्रतिभागियों को प्रेरित करने का काम भी करेंगे। कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन में हर हफ्ते 5 एपिसोड आएंगे। ये सिलसिला 12 हफ्ते तक चलेगा और कुल 60 एपिसोड आएंगे। जहां 50:50, ऑडियंस पोल और जोड़ीदार जैसे लाइफलाइन को रखा गया है, इस सीजन में ‘आस्क द एक्सपर्ट’ लाइफलाइन भी होगी। इसमें एक्सपर्ट से वीडियो कॉल लिंक के जरिये जवाब हासिल किया जा सकेगा। इस साल केबीसी के लिए 15 दिन में 3.1 करोड़ ने रजिस्ट्रेशन करवाया,लेकिन अब यह समय ही बताएगा कि हॉट सीट तक पहुंचने का मौका किसे मिला है।