Posted by : achhiduniya 25 September 2018


आज के दौर मे हर किसी को थोड़ी बचत करना बहुत जरूरी है ना जाने कब उस जमा पूंजी की जरूरत आन पड़े। उस समय किसी के आगे हाथ फैलाने से ज्यादा अच्छा है की हम उस जमा पूंजी का उपयोग करे। मार्केट में इन्वेस्ट करने पर रिस्क का खतरा बढ़ गया है। इसलिए ज्यादातर लोग ऐसे विकल्प खोजने लगे हैं,जिसमे कम रिस्क के साथ गारंटी भी मिले। ऐसे में आजकल लोगों का ध्यान पोस्ट ऑफिस की स्कीम की तरफ खूब आकर्षित हुआ है। ऐसे विकल्प आपके पैसों को सुरक्षित रखने के साथ ही टैक्स बचाने में भी मदद करते हैं। यहां आपको कई विकल्प मिलेंगे। पब्लिक पॉविडेंट फंड यानि पीपीएफ में कॉन्ट्रिब्यूशन, इंटरेस्ट और मैच्योरिटी अमाउंट टैक्स फ्री होता है। इसके चलते लोग इस स्कीम की ओर लोग सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं। 
पीपीएफ में अकाउंट खुलवाने पर 7वें साल से पैसे निकाले जा सकते हैं। वहीं लोन तीसरे फाइनेंशियल ईयर से ही लिया जा सकता है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 15 सालों का होता है। इसे 5 साल बढ़ाया भी जा सकता है। पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानि एनएससी स्कीम उन सभी कर्मचारियों के लिए है, जिनकी सैलरी से टैक्स काटा जाता है। इस स्कीम के तहत इन्वेस्ट करने की कोई लिमिट नहीं है। हालांकि, इसमें सिर्फ 1 लाख 5 हजार रुपए तक का डिडक्शन करवाया जा सकता हैं। इसके साथ ही एनएससी सर्टिफिकेट के आधार पर लोन भी लिया जा सकता है। इस अकाउंट को केवल 20 रुपये में कैश के माध्यम से खोल सकते है। न्यूनतम रुपये की बात करें तो इस आकाउंट में आपको कम से कम 500 रुपये रखने होंगे। 
वहीं अगर आप 500 रुपये से इस अकाउंट को खोलना चाहते है इस खाते पर चेक की सुविधा उपलब्द करावाई जाएगी। नॉमनी की बात करें तो खाता खुलने के बाद इसमें किसी को भी नॉमनी बनाया जा सकता है। इस अकाउंट को एक्टीव रखने के लिए तीन वित्तीय वर्षों में कम से कम एक लेनदेन आवश्यक है। ब्याज की बात करें तो इस खाते पर 4% तक का ब्याज मिलेगा।  पोस्ट ऑफिस में सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के तहत केवल 60 साल से ज्यादा की उम्र वाले लोग अकाउंट खुलवा सकते हैं। साथ ही साथ वीआरएस लेने वाले लोगों को थोड़ी राहत दी गई है। ऐसे लोग 55 साल की उम्र में अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं। 
इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 सालों का होता है। इसके इन्वेस्टमेंट को भी 80सी के तहत क्लेम किया जा सकता है। इसमें क्वारटर्ली इंटरेस्ट दिया जाता है। रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट को आप चेक या कैश के मादध्यम से खुलवा सकते है। इसमें जमा राशी पर 6.9% तक का ब्याज मिलता है। इस बचत योजना में साल भर के बाद 50% तक की राशी निकाली जा सकती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ भारतीय टैंकरों से नहीं ले रहे टोल', होर्मुज को लेकर ईरान ने इंडिया को दिया बड़ा भरोसा।@ मुसलमानों को गाय-भैंस समझती हैं ममता बनर्जी, दूध निकालकर फेंक देती हैं, ओवैसी से खास बातचीत।@ बिहार से गुजरात आना-जाना होगा आसान, पटना से अहमदाबाद के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात।@ जब नाक के नीचे माफिया राज है, तो राज्य सरकार है ही क्यों? चंबल में अवैध उत्खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त।@ वन्यजीवों के लिए वरदान बना दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे, बिना किसी खतरे के जंगल में घूम रहे हैं जानवर।@ बंगाल SIR में हटाए गए वोटरों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत ने सुनवाई से किया इनकार।@ 19 राज्य और केंद्र मेरे खिलाफ', बंगाल चुनाव में CM ममता ने खेला अकेली vs सिस्टम का दांव!।@ हिमाचल के चंबा में भयानक लैंडस्लाइड, चंद सेकंड में दरक गई पहाड़ी बघेईगढ़- चांजू सड़क बंद।@ हम आने वाले चुनाव की आंधी से अंधे नहीं हो सकते,पश्चिम बंगाल SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त़ टिप्पाणी।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, बागपत-मुजफ्फरनगर समेत 6 जिलों को मिलेगी सुपरफास्ट रफ्तार।@ मयूरभंज में स्कूल का खाना खाने से 100 छात्र बीमार, उल्टी-दस्त से परेशान बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती।@ दिल्ली दंगा मामला-आरोपी उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका,ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग।@ नोएडा में भड़के मजदूर, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसा।@ लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, लैंड फॉर जॉब केस में FIR रद्द करने की याचिका ठुकराई।@ महिला आरक्षण तो बहाना है, मोदी सरकार को परिसीमन कराना है, सोनिया गांधी का आरोप।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -