- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- अब व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन डिसाइड करेगा कि ग्रुप में कौन मैसेज कर सकता है,कौन नही....जाने कैसे...?
Posted by : achhiduniya
12 September 2018
आप किसी ग्रुप के एडमिन हैं तो आपको यह अधिकार होगा कि किस यूजर को मैसेज करने से रोकना है। व्हाट्सएप ने ग्रुप एडमिन को पहले से भी ज्यादा पावरफुल बना दिया है। इस फीचर के जरिए अब ग्रुप का एडमिन यह डिसाइड कर पाएगा कि ग्रुप में कौन मैसेज कर सकता है। यह फीचर सभी आईओएस, एंड्रॉयड और विंडो फोन में व्हाट्सएप यूज करने वाले ग्रुप एडमिन्स को दिया गया है। इससे अब हर कोई मैसेज नहीं कर पाएगा। अगर ग्रुप एडमिन को लगता है कि किसी व्यक्ति के मैसेज नहीं आने चाहिए तो वह उसे मैसेज के लिए प्रतिबंधित कर देगा। प्रतिबंधित किया गया व्यक्ति, टैक्स्ट, फोटो, वीडियो, जीआईएफ आदि कुछ भी ग्रुप में शेयर नहीं कर पाएगा। ग्रुप एडमिन जिन लोगों को प्रतिबंधित करेगा वे भी बगैर किसी रोक-टोक के ग्रुप मैसेज पढ़ सकते हैं।
सिर्फ उनका मैसेज करने का अधिकार छिन जाएगा। इसके लिए ग्रुप इंफो (Group info) में जाकर ग्रुप सेटिंग्स पर क्लिक करें। यहां आपको सैंड मैसेज का टैब दिखाई देगा। इस टैब के जरिए ही आप तय कर पाएंगे कि किसे मैसेज करने का अधिकार देना है और किसे बाहर रखना है। इसे यूजर्स की सहूलियत के लिए लाया गया है। कुछ लोग जो ग्रुप में अफवाह या ऊल जुलूल मैसेज करते हैं उनपर नकेल कसने के लिए यह फीचर कामगर साबित होगा। अभी हाल ही में व्हाट्सएप ने मार्क एज़ रीड फीचर एड किया है जिससे यूजर बगैर मैसेज पढ़े ही मार्क कर सकते हैं।

