- Back to Home »
- State News »
- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओछी भाषा में बात करे तो फिर और लोगों से क्या उम्मीद कर सकते हैं….अशोक गहलोत
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओछी भाषा में बात करे तो फिर और लोगों से क्या उम्मीद कर सकते हैं….अशोक गहलोत
Posted by : achhiduniya
12 September 2018
उनको पता नहीं कि राजस्थान की परंपराएं दूसरी हैं। यहां हम बहुत ही प्यार, मोहब्बत और भाईचारे से बात करते हैं। गहलोत ने आगे कहा कि जो पार्टी शासन कर रही है उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐसे ओछी भाषा में बात करे तो फिर और लोगों से क्या उम्मीद कर सकते हैं? गहलोत ने कहा कि शाह को राजस्थान की इन बातों का भी ज्ञान नहीं है। गहलोत ने शाह के उस बयान पर भी हमला बोला जिसमें बीजेपी अध्यक्ष ने कहा था कि अगला चुनाव जीत जाएंगे तो 50 साल तक हमें कोई नहीं हरा सकेगा। कांग्रेस नेता ने कहा, इनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। उन्होंने यहां अपनी फासिस्ट सोच को प्रकट कर दिया है।

