- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- पुरूष भी पत्नियों की प्रताड़ना के शिकार होते हैं इसलिए “राष्ट्रीय महिला आयोग” की तरह “पुरूष आयोग” बनाया जाए....भाजपा सांसद
पुरूष भी पत्नियों की प्रताड़ना के शिकार होते हैं इसलिए “राष्ट्रीय महिला आयोग” की तरह “पुरूष आयोग” बनाया जाए....भाजपा सांसद
Posted by : achhiduniya
02 September 2018
उत्तर प्रदेश के घोसी और हरदोई से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्यों हरिनारायण राजभर और अंशुल वर्मा ने कहा कि वह पुरूष आयोग के लिए समर्थन जुटाने के लक्ष्य के साथ 23 सितंबर को नयी दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दोनों सांसदों ने कहा कि उन्होंने संसद में भी इस मुद्दे को उठाया है। राजभर ने कहा, पुरूष भी पत्नियों की प्रताड़ना के शिकार होते हैं। अदालतों में इस तरह के कई मामले लंबित हैं। महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कानून और मंच उपलब्ध हैं,लेकिन पुरूषों की समस्याओं पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शनिवार को कहा कि हर किसी को अपनी मांग रखने का अधिकार है,लेकिन मुझे नहीं लगता कि पुरूष आयोग की कोई जरूरत है। लोकसभा सदस्यों हरिनारायण राजभर और अंशुल वर्मा ने कहा एनसीडब्ल्यू की तर्ज पर पुरूषों के लिए भी आयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि प्रत्येक महिला या प्रत्येक पुरूष गलत होता है, लेकिन दोनों ही लिंगों में ऐसे लोग हैं जो दूसरे पर अत्याचार करते हैं।
![]() |
| [लोकसभा सदस्य अंशुल वर्मा] |
![]() |
| [लोकसभा सदस्य हरिनारायण राजभर] |


