- Back to Home »
- Crime / Sex »
- सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जमीन खरीद अनियमितताओं के आरोप मे एफआईआर दर्ज होने से राजनीति गरमाई....
सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जमीन खरीद अनियमितताओं के आरोप मे एफआईआर दर्ज होने से राजनीति गरमाई....
Posted by : achhiduniya
02 September 2018
रॉबर्ट वाड्रा के स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड पर 3.5 एकड़ जमीन घोटाले का आरोप है। यहा जमीन गुरुग्राम के सेक्टर 83 में 2008 में 7.50 करोड़ रुपए में खरीदने का आरोप है। जिसको बीजेपी एक बार फिर भुनाने की कोशिश कर रही है। वहीं वाड्रा पर एफआईआर मामले पर सीएम खट्टर ने कहा कि हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बीजेपी ने 2014 के चुनाव में इस मुद्दें पर बहुत चर्चा की थी। गुरुग्राम में जमीन के सौदों में अनियमितताओं के आरोप में रॉबर्ट वाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
आज इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है। उन्होनें कहा कि अलग-अलग एजेंसिया जांच कर रही हैं और कानून अपना काम करेगा और जिन लोगों को दोषी पाया जाएगा, उन्हे सजा मिलेगी। गुरूग्राम जमीन सौदा मामले में दर्ज एफआईआर में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के अलावा दो रीयल एस्टेट कंपनियों के नाम भी शामिल हैं।
यह मामला 10 साल पहले रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट लिमिटेड के द्वारा रीयल एस्टेट कंपनियों को जमीन और प्रोजेक्ट के लिए लाइसेंस मुहैया कराने से जुड़ा है। इस सौदे में वाड्रा पर अवैध तरीके से 50 करोड़ रुपए का फायदा उठाने का आरोप है।


