- Back to Home »
- Politics »
- जनता जो चाहती है, पार्टी उन मुद्दों को उठाए.....कांग्रेस
Posted by : achhiduniya
16 September 2018
कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कोर कमेटी, घोषणापत्र समिति और प्रचार समिति की बैठक हुई। कुछ हफ्ते पहले ही इन तीनों समितियों का गठन किया गया था। कोर कमेटी की बैठक में चुनाव तैयारियों, गठबंधन, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और अर्थव्यवस्था की स्थिति कई मुद्दों पर चर्चा हुई। घोषणा पत्र समिति की बैठक में शामिल एक सदस्य ने बताया कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र को लेकर मुख्य रूप से बातचीत हुई। प्रचार समिति के एक सदस्य के मुताबिक बैठक में गांधी ने कहा कि जनता जो चाहती है, पार्टी उन मुद्दों को उठाए। कांग्रेस ने इस वर्ष पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं अगले साल के लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पर विचार मंथन तेज कर दिया है। पार्टी की तीन महत्वपूर्ण समितियों ने चुनाव की तैयारियों तथा विभिन्न राजनीतिक एवं आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की।
