- Back to Home »
- Tours / Travels »
- मुंबई-जयपुर जेट एयरवेज की उड़ान किसी एक्शन हॉलीवुड फिल्म से कम न थी....यात्री
Posted by : achhiduniya
20 September 2018
मुंबई से रवाना हुई
मुंबई-जयपुर जेट एयरवेज की एक उड़ान यात्रियों के लिए किसी सुबह की यात्रा किसी
हॉलीवुड फिल्म के डरावने सपने से कम न थी। बीच आसमान मे ही कुछ यात्रियो के नाक से
खून बहने लगा और कानों में तेज दर्द होने लगा। हवाई जहाज में जयपुर के लिए रवाना हुए
मुंबई के एक यात्री के अनुसार उन्हें नहीं पता था कि हवाई यात्रा इतनी डरावनी भी हो सकती है। वैकल्पिक उड़ान से जयपुर पहुंचने पर उन्होने कहा मैं हवाई जहाज के गलियारे के कोने वाली सीट पर
बैठा था, अचानक केबिन प्रेशर कम होने के कारण ऑक्सीजन मास्क
नीचे आ गये। मेरे आगे बैठे एक यात्री की नाक से खून निकलने लगा।
कई लोगों ने कानों में तेज दर्द की शिकायत की। उन्होंने बताया कि चालक दल के सदस्यों ने इस संबंध में किसी प्रकार की घोषणा नहीं की। मुंबई हवाई अड्डे से उड़ान भरने के पांच-दस मिनट के भीतर ही लोगों को दिक्कत आनी शुरू हो गयी थी। उस दौरान जब कहा गया कि विमान वापस मुंबई लौट रहा है तो कुछ यात्रियों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। विमान लगभग आधे घंटे तक चक्कर लगाने के बाद वापस मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा। हवाई जहाज में सवार एक अन्य यात्री दर्शक ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यात्रियों को मुंबई हवाई अड्डे पर तुरंत प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई, लेकिन इनमें से पांच यात्रियों को सुनने में अस्थाई परेशानी आयी है।
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने बताया कि उड़ान भरते समय चालक दल के सदस्य ‘ब्लीड स्वीच’ सेलेक्ट करना भूल गये, जिसकी वजह से केबिन प्रेशर को संतुलित नहीं रखा जा सका। इस वजह से ऑक्सीजन मॉस्क नीचे आ गये। जेटएयरवेज के प्रवक्ता ने बताया कि केबिन प्रेशर में कमी आने के कारण बोईंग 737 विमान को वापस मुंबई लौटना पड़ा। विमान में 166 यात्री सवार थे, जिनमें से 30 यात्रियों को यह समस्या आई। कुछ की नाक से, जबकि कुछ के कान से खून बहने लगा। वहीं कुछ लोगों को सिर दर्द की परेशानी हुई।
उड़ान 9 डब्ल्यू 697 में 166 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। विमानन कंपनी के अनुसार, विमान सामान्य रूप से मुंबई में उतरा। जांच पूरी होने तक विमान के पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।