Posted by : achhiduniya 26 September 2018


 पूर्व मिस इंडिया रह चुकी एक्ट्रेस तनुश्री ने इस इंटरव्‍यू में खुलासा किया है कि कैसे इंडस्‍ट्री के सब लोग सारी बात जानते हुए भी चुप्‍पी साधे रहे। तनुश्री ने एक एंटरटेनमेंट चैनल को दिए अपने इंटरव्‍यू में कहा, हर कोई जानता है कि नाना पाटेकर महिलाओ के साथ कैसे अभद्रता का व्‍यवहार करता है। इंडस्ट्री का हर शख्‍स इसके पीछे की कहानी जानता है कि उसने एक्‍ट्रेसस को मारा है, उनका उत्‍पीड़न किया है। महिलाओं के प्रति उसका व्‍यवहार हमेशा से ही काफी क्रूर रहा है लेकिन कभी किसी मीडिया ने इसके बारे में नहीं दिखाया। 10 साल पहले तनुश्री ने अपनी फिल्‍म 'हॉर्न ओके प्‍लीज' के एक गाने के दौरान दिग्‍गज एक्‍टर नाना पाटेकर पर उन्‍हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। 
2009 में उठे इस विवाद के बाद तनुश्री फिल्‍मों से दूर हो गई थीं, लेकिन अब अपने एक ताजा इंटरव्‍यू में तनुश्री ने इस किस्‍से का फिर से जिक्र करते हुए इंडस्‍ट्री की तरफ से कोई मदद न मिलने की बात कही है।  निजी चैनल के इंटरव्‍यू में तनुश्री ने कहा, मैं नाम भी लेना चाहती हूं, एक्‍टर नाना पाटेकर, प्रोड्यूसर सामी सिद्दीकी, डायरेक्‍टर राकेश सारंग और कॉरियोग्राफर गणेश आचार्य। नाना पाटेकर ने जब मेरे साथ बद्तमीजी की तो मैंने इसकी शिकायत प्रोड्यूसर-डायरेक्‍टर से की कि इस बंदे (नाना पाटेकर) का तो सेट पर काम ही नहीं है तो यह यहां क्‍या कर रहा है। वह मुझे पकड़कर खींच रहा है, मुझे डांस सिखा रहा है,लेकिन बजाए मेरी शिकायत सुनने और उसे सही करने के, नाना पाटेकर ने एक और डिमांड रख दी कि वह अब इस गाने में मेरे साथ एक इंटीमेट डांस स्‍टैप करना चाहता है। मतलब लड़की नई एक्‍ट्रेस है तो जरूरत हो या न हो, उसके साथ इंटीमेट सीन कर लो। आगे बालते हुए तनुश्री ने कहा, हीरोइनों के रोल की कास्टिंग होती है तो वो एक्‍टर करते हैं, कास्टिंग डायरेक्‍टर सिर्फ बाकी के साइड के किरदारों की कास्टिंग करता है। जो टॉप लीड की एक्‍ट्रेस होगी, उसे सिर्फ एक्‍टर ही कास्‍ट करेगा। 
उन्‍होंने आगे कहा कि अगर अक्षय कुमार और रजनीकांत जैसे बड़े एक्‍टर भी उसके साथ काम करते हैं तो हम यहां बदलाव की आखिर क्‍या उम्‍मीद कर सकते हैं? तनुश्री के मुताबिक, लोग आपस में नाना की हरकतों को लेकर दबे लफ्ज़ों में कानाफूसी करते थे कि वह ऐक्ट्रेसेस पर हाथ उठाते हैं और उन्हें प्रताड़ित भी करते हैं। इसके साथ ही तनुश्री ने कहा कि इंडस्ट्री को पता है कि महिलाओं के साथ नाना का ऐटिट्यूड और व्यवहार कैसा है, लेकिन कभी भी किसी पब्लिकेशन ने इस बारे में छापने की हिम्मत नहीं की। वहीं तनुश्री ने दुनियाभर में चल रहे महिलाओं के यौन शोषण की घटनाओं से जुड़े कैंपेन #MeToo पर एक अन्‍य चैनल से बालते हुए कहा कि यह कैंपेन भारत तब तक नहीं पहुंच सकता, जब तक हर कोई इसे नहीं मानेगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ₹13,300 करोड़ बैंक फ्रॉड केस बंद, संदेसरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से राहत।@ बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झड़प, कई जगह TMC- बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट।@ अयोध्या जाएगा कर्नाटक के असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों का ग्रुप, कांग्रेस आलाकमान के लिए संदेश?।@ सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता।@ ममता ने कहा था 5 लाख नौकरियां देंगी, आज 84 लाख बेरोजगारी भत्ता मांग रहे, राहुल गांधी ने TMC का वादा याद दिलाया।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हुआ उद्धाटन, PM मोदी बोले- अंबेडकर की सोच पर काम कर रही सरकार।@ मुंबई को बिजली कटौती से मिलेगा छुटकारा, अदाणी एनर्जी की 1,000 मेगावॉट HVDC पावर लाइन शुरू।@ ग्रेटर नोएडा में 600 बच्चों का भविष्य अधर में, दबंगों ने स्कूल पर जड़ दिया परमानेंट ताला।@ चतरा में डेढ करोड़ की अफीम बरामद, एक दिन पहले ही 50 लाख के मादक पदार्थ हुए थे जब्त।@ रेप और गैंगरेप की वारदातों से शर्मसार हो रहा छत्तीसगढ़, तीन साल में 9000 से ज्यादा मामले दर्ज।@ डोनाल्ड ट्रंप की नाकाबंदी फेल? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार निकले कम से कम 3 जहाज।@ बेंगलुरु में मां ने नाबालिग बेटी की हत्या की, फिर खुद कर लिया सुसाइड।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -