Posted by : achhiduniya 26 September 2018


ऑनलाइन स्टार्टअप्स ई-फार्मेसी के चलते केमिस्टों का ट्रेडिशनल बिजनेस अस्तव्यस्त हो गया है। ऐसे में देशभर के केमिस्टों ने नागपुर डिस्ट्रिक केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट असोसिएशन [NDCDA] के बैनर तले 27/9/18 रात 12 बजे से 28/9/18 रात 12 बजे एक दिन दुकानें सांकेतिक बंद करने फैसला लिया है। उनका आरोप है कि ये ऑनलाइन कंपनियां दवाओं का गैरकानूनी बिजनेस कर रही हैं। ट्रेडिशनल दवा रिटेलर्स ई-कॉमर्स का विरोध कर रहे हैं। वहीं, ई-फार्मेसी स्कैन्ड प्रेस्क्रिप्शंस पर ही दवाएं बेच सकती हैं। मौजूदा नियमों के मुताबिक अभी तक रिटेलर्स और होलसेलर्स जितनी भी दवाएं बेचते हैं, उन सभी के लिए उन्हें राज्य सरकारों से लाइसेंस लेना पड़ता है। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि ऑनलाइन रिटेलर्स को भी अपने पोर्टल के जरिए बेची जाने वाली दवाइयों के लिए राज्यों सरकारों के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होगा या नहीं। 
इंडियन ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट में दवाओं की ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री में कोई भेदभाव नहीं किया गया है। ट्रेडिशनल दवा रिटेलर्स को इस बात का गुस्सा है कि दवाओं की ऑनलाइन सेल की इजाजत क्यों दी गई है। इंटरनेट के विस्तार के साथ-साथ साइबर क्राइम भी उसी तेजी से अपना रंग दिखा रहा है। ई-फॉर्मेसी भी इससे अछूती नहीं रह सकती। असली दवाओं की जगह नकली दवाओं की डिलिवरी जैसे खतरे ई-फॉर्मेसी की साख को बट्टा लगा सकते हैं। बहुत सी ऐसी दवाएं हैं,जिन्हें मेडिकल स्टोर से नहीं खरीदा जा सकता। दुरुपयोग की आशंका के चलते बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के मेडिकल स्टोर ये दवाएं ग्राहक को नहीं देते,लेकिन कई ई फॉर्मेसी साइट ऐसी दवाएं भी उपलब्ध करा देती हैं।
इनमें नींद या बेहोशी की गोलियां, यौनशक्ति बढ़ाने का दावा करने वाली दवाएं, वजन कम करने या बाल उगाने वाली दवाएं शामिल हैं जो बिना डॉक्टरी सलाह के लेने पर नुकसान पहुंचा सकती हैं। कई वेबसाइट प्रिस्क्रिप्शन स्कैन कर अपलोड करने पर ही दवाएं देती हैं,लेकिन भला उस प्रिस्क्रिप्शन की वैधता वेबसाइट कैसे जांचेगी। एक ही पर्चा कई वेबसाइट पर अपलोड कर थोक में दवाएं ऑर्डर करने वालों को कैसे रोका जा सकेगा, ये सवाल अनुत्तरित हैं। सबको वक्त पर दवाएं मिल जाएं, यह सुनिश्चित करने के लिए क्वॉलिटी, कॉस्ट और एक्सेस जरूरी है। ई-फार्मेसी यह पक्का कर सकती हैं कि जरूरतमंदों को समय पर दवाएं मिलें। 
उनकी पहुंच दूरदराज के इलाकों में भी होगी। इसलिए सही ई-फार्मेसी पॉलिसी बनाना अहम है। इसमें ट्रेडिशनल ड्रग रिटेलर्स को बराबरी का मौका दिया जाना चाहिए। इसी के चलते देशभर के केमिस्टों ने नागपुर डिस्ट्रिक केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट असोसिएशन [NDCDA] के बैनर तले 27/9/18 रात 12 बजे से 28/9/18 रात 12 बजे एक दिन दुकानें सांकेतिक बंद करने फैसला लिया है। पत्र परिषद के माध्यम से यह सारी जानकारी NDCDA के अध्यक्ष राजेन्द्र कावडकर,सचिव हेतल ठक्कर,हरीश गणेशानी,शैलेश गहलोत ने दी।   

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -