- Back to Home »
- Politics »
- एकमत से फिर बीजेपी पार्टी अध्यक्ष चुने गए अमित शाह.....
Posted by : achhiduniya
09 September 2018
बीजेपी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एकमत से यह फैसला लिया गया है कि पार्टी 2019 का लोकसभा चुनाव पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में लड़ेगी। साथ ही इसमें पार्टी के संगठन के चुनाव को भी एक साल के लिए टालने पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कार्यकारिणी के सामने भविष्य की सियासी रुपरेखा को सबके सामने रखा। शाह ने भाषण की शुरुआत में अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका स्थान नहीं भर सकता वो अजातशत्रु रहे हैं।
शाह ने कहा कि पिछली कार्यकारिणी बैठक के बाद कई राज्यों में चुनाव हुए जिसमें हम जीते। त्रिपुरा मे जीत मिली और कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनी। देश के 75 फीसदी भूभाग में बीजेपी की सरकार है। जनता में कोई आक्रोश नहीं था फिर भी सरकार ने अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार किया और बड़े नम्बर से हराया।

