- Back to Home »
- State News »
- 3 राज्यों में सिमटी कांग्रेस सत्ता पाने के लिए परेशान है.....प्रकाश जावड़ेकर
Posted by : achhiduniya
09 September 2018
बीजेपी की राष्ट्रीय
कार्यकारणी के दूसरे दिन वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने वर्ष 2019 में
जीत का दावा करते हुए कहा, हमारे पास कार्यक्रम है, नीति है, नेता है और रणनीति है, जबकि विपक्ष के पास ना कोई नेता है, ना कोई नीति है
और ना ही कोई रणनीति है। बीजेपी ने जोर दिया कि हताश विपक्ष नकारात्मकता की
राजनीति कर रहा है। बैठक में आओ मिलकर कमल
खिलायें’ का संकल्प लिया गया। बैठक में वरिष्ठ नेता और
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने एक राजनीतिक प्रस्ताव रखा, जिसको
कार्यसमिति ने पास किया। इस प्रस्ताव में विश्वास जताया गया है कि न्यू-इंडिया का
सपना पूरा होकर ही रहेगा। बीजेपी नेता ने कहा कि 2014 के बाद से बीजेपी
ने 15 राज्यों में चुनाव जीते हैं और कांग्रेस सिर्फ 3
राज्यों में सिमट कर रह गई है, इसलिए सत्ता
पाने के लिए विपक्ष परेशान है। उन्होंने कहा कि ऐसे में विपक्ष महागठबंधन जैसा
विकल्प ढूंढ़ रहा है। जावड़ेकर कहा कि बैठक में जनधन योजना का भी जिक्र आया जिसमें
अब हर प्रौढ़ व्यक्ति का खाता खोलने की बात कही गई है। इसे वित्तीय समावेशीकरण की
मजबूत पहल बताया गया। इसके साथ ही जीएसटी से जुड़ी समस्याओं को एक साल की अवधि में
दूर किया गया है।
बीजेपी नेता ने जोर दिया कि बैंकों के राष्ट्रीयकरण के 47 साल बाद जो काम नहीं हुआ, वह काम पिछले 47 महीने में हुआ है। राजनीतिक प्रस्ताव में बताया है कि किस प्रकार आज देश में इनोवेशन की संस्कृति शुरू हुई है जहां खुद की तरक्की करते हुए लोग देश की तरक्की में सहभागी हो रहे हैं। प्रस्ताव में कहा गया है कि वर्ष 2022 तक देश से जातिवाद, संप्रदायवाद, आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म होगा। प्रस्ताव के मुताबिक, केंद्र सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है जिसकी वजह से उन्हें देश छोड़कर भागना पड़ रहा है। जावड़ेकर ने कहा कि पिछले चार वर्षों में अर्थव्यवस्था से लेकर शिक्षा, आंतरिक सुरक्षा, गरीब कल्याण, आर्थिक समावेशीकरण समेत विभिन्न क्षेत्रों में सरकार ने काफी काम किया है और इसके आधार पर 2022 तक न्यू इंडिया का संकल्प पूरा होगा।