- Back to Home »
- Tours / Travels »
- पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारा देखने बिना वीजा सिख तीर्थयात्री जा सकेंगे....पाकिस्तान सूचना मंत्री फवाद चौधरी
पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारा देखने बिना वीजा सिख तीर्थयात्री जा सकेंगे....पाकिस्तान सूचना मंत्री फवाद चौधरी
Posted by : achhiduniya
08 September 2018
भारत से लगा करतारपुर
बॉर्डर क्रॉसिंग पाकिस्तान जल्द ही खोलेगा ताकि सिख तीर्थयात्री बिना वीजा के
ऐतिहासिक गुरुद्वारा जा सकें। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने बताया कि
सिखों के गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर के दर्शन के लिए एक तंत्र विकसित किया
जा रहा है और जल्द ही कुछ कदम उठाने की अपेक्षा है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान
सिख तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर बार्डर खोल देगा जिसके बाद तीर्थयात्री बिना
वीजा के गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन कर सकेंगे। करतारपुर गुरुद्वारा भारतीय सीमा के निकट
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में स्थित है।
चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार और फौज दोनों ही शांति के लिए भारत से बातचीत करने के खाहिशमंद हैं,लेकिन भारत सरकार ने अब तक इस मुद्दे पर कोई सकारात्मक संकेत नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खान ने चुनाव जीतने के बाद भारत को सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने अपने शपथग्रहण समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटरों को न्योता दिया और अपने पहले संबोधन में बातचीत की पेशकश की। उन्होंने भारत के प्रति सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और पिछली सरकार की नीतियों के बीच के फर्क के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्य फर्क यह है कि अभी सभी संस्थाओं की एक राय और एक समझ है।