- Back to Home »
- Crime / Sex »
- कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज.....
Posted by : achhiduniya
26 September 2018
कांग्रेस की पूर्व सांसद
और सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना ने पिछले मंगलवार को पीएम मोदी का एक
पुराना वीडियो शेयर करते हुए उनकी शिक्षा पर सवाल खड़े किए थे। कांग्रेस सोशल
मीडिया सेल के हेड को उस दौरान ट्विटर पर ट्रोल होना पड़ा था। उनकी पोस्ट पर
प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने वीडियो को ही अधूरा और फर्जी करार दे दिया था। हाल
ही की घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट करने पर दिव्या
स्पंदना के खिलाफ राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में देशद्रोह के आरोप में
प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
क्षेत्राधिकारी चक्रेश मिश्रा के अनुसार विवेकखंड
निवासी अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद की तहरीर पर मंगलवार को दिव्या के खिलाफ
देशद्रोह व आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप
दी गई है। अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद की तहरीर के मुताबिक नई दिल्ली की दिव्या
ने सोमवार दोपहर पीएम मोदी की फोटो पोस्ट करते हुए आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इस
पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर इसकी कड़ी निंदा की है।अधिवक्ता
का कहना है कि इस ट्वीट से पीएम व भारत सरकार के प्रति देशवासियों में घृणा व
अवमानना की भावना पैदा करने की कोशिश की गई।

