- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से बढ़ाकर 75 फीसदी करनी चाहिए.....राज्यमंत्री रामदास अठावले
Posted by : achhiduniya
13 October 2018
एससी-एसटी ओबीसी आरक्षण की तरह अन्य जातियों के द्वारा आरक्षण की हो रही मांग पर केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि एनडीए की बैठक में इस पर विचार किया गया है। जिसके तहत आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से बढ़ाकर 75 फीसदी कर सामान्य श्रेणी के 50 फीसदी में से 25 फीसदी आरक्षण आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णो को देने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसटी-एससी एक्ट का गलत इस्तेमाल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों की तरफ से नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज का एक बड़ा तबका इस एक्ट के गलत इस्तेमाल को लेकर सशंकित है। इसे दूर करने के लिए वह दिल्ली में जल्द ही एक बैठक बुलाकर एक्ट की जरूरत से अवगत कराएंगे।

