- Back to Home »
- Crime / Sex »
- कांग्रेस के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम की 54 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क....
कांग्रेस के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम की 54 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क....
Posted by : achhiduniya
11 October 2018
केन्द्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत भारत में तमिलनाडु के कोडैकनाल और ऊटी तथा दिल्ली के जोरबाग स्थित फ्लैट को कुर्क करने के लिए अस्थायी आदेश जारी किया। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार उसने आईएनएक्स मीडिया धन शोधन से जुड़े एक मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम की भारत, ब्रिटेन और स्पेन स्थित 54 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। कार्ति को कथित रूप से आईएनएक्स मीडिया को 2007 उस समय पी. चिदंबरम देश के वित्त मंत्री थे। एफआईपीबी से मंजूरी दिलाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में 28 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।
बाद में कार्ति को जमानत दे दी गई थी। इस मामले में ईडी ने कार्ति के चाटर्ड अकाउंटेंड एस भास्कररमन को भी गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। एजेंसी ने कहा कि उसी आदेश के तहत ब्रिटेन के समरसेट में एक कॉटेज और एक मकान तथा स्पेन के बार्सिलोना में एक टेनिस क्लब को कुर्क किया गया है। उसने कहा कि एडवांटेज स्ट्रैटेजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर चेन्नई के एक बैंक में रखी गई 90 लाख रुपये की सावधि जमा को भी कुर्क किया गया है।
एजेंसी का कहना है कि संपत्तियां कार्ति और उनसे कथित रूप से जुड़ी कंपनी एडवांटेज स्ट्रैटेजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर हैं। उन्होंने कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों की कुल कीमत 54 करोड़ रुपये है।


