- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- राष्ट्रगान मौजूद है तो देश को राष्ट्रीय गीत की क्या आवश्यकता...... BBM के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर
राष्ट्रगान मौजूद है तो देश को राष्ट्रीय गीत की क्या आवश्यकता...... BBM के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर
Posted by : achhiduniya
24 October 2018
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी.आर आंबेडकर के पोते और भारिप बहुजन महासंघ (BBM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर आंबेडकर ने कहा कि वो वंदे मातरम नहीं गाएंगे। उन्होंने सवाल किया कि अगर मैं जन गण मन गाउंगा तो मैं भारत विरोधी हो जाउंगा और वंदे मातरम गाने से क्या सच्चा भारतीय बन जाउंगा? आंबेडकर ने कहा कि जब देश में पहले से ही राष्ट्रगान मौजूद है तो देश को राष्ट्रीय गीत यानि कि वंदे मातरम की क्या आवश्यकता है। उन्होंने कहा, जन गण मन राष्ट्रगान है न कि वंदे मातरम। जब आधिकारिक राष्ट्रगान मौजूद है तो हमें किसी अन्य गान की आवश्यकता क्यों है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान गाने वाले लोग राष्ट्रवादी कहलाते हैं, लेकिन अगर कोई वंदे मातरम नहीं गाता है तो वह गद्दार कैसे हो सकता है। उन्होंने पूछा कि वंदे मातरम न गाने वालों को देश विरोधी प्रमाण पत्र देने वाला कौन शख्स है? बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा आप इस तरह के सर्टिफिकेट्स (नेशनल-एंटी नेशनल) देने वाले कौन होते हैं। मैं उन लोगों पर एंटी-इंडिया होने का आरोप लगाता हूं जो वंदे मातरम गाते हैं।