- Back to Home »
- Politics »
- महात्मा गांधी ने देश को जोड़ने का काम किया, मोदी तोड़ने का काम कर रहे हैं.....राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
02 October 2018
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,गांधीजी ने पूरे देश को रास्ता दिखाया था और अपनी पूरी जिंदगी न किसी से नफरत की, न किसी से हिंसा की। उन्होंने प्यार और भाईचारे से दुनिया की महाशक्ति को हराया। लड़ाई का नया तरीका सिखाया जो अहिंसक है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर लहजे मे कहा कि महात्मा गांधी ने देश को जोड़ने का काम किया, लेकिन मोदी तोड़ने का काम कर रहे हैं। वर्धा में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद आयोजित सभा में राहुल गांधी ने राफेल, किसानों की कर्जमाफी की मांग और बेरोजगारी के मुद्दों पर पीएम मोदी को घेरा और लोगों का आह्वान किया कि वे अब कांग्रेस पर भरोसा करें।
राहुल गांधी ने कहा,प्रधानमंत्री जी गांधी जी की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ते हैं, लेकिन जिसके लिए गांधी जी ने अपनी जान दी उसके खिलाफ प्रधानमंत्री जी लड़ते हैं। गांधी जी कहते थे-देश को जोड़ना है, लेकिन मोदी जी कहते हैं-देश के लोगों को तोड़ना है। वह एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। एक जाति से दूसरी जाति को लड़ाते हैं। जहां भी जाते हैं, वहां गुस्सा फैलाते हैं। राहुल ने कहा,प्रधानमंत्री ने गांधीजी के बारे में लेख लिखा है। 15 अगस्त के भाषण में मोदी ने कहा-मेरे प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत सो रहा था, मेरे प्रधानमंत्री बनने से पहले कुछ नहीं हुआ।
मैं प्रधानमंत्री बना तो भारत जागा और पूरी दुनिया को पता चला कि भारत अपने पैरों पर खड़ा हो गया है। मोदी जी ने लाल किले से गांधी जी, सभी नागरिकों, किसानों और माताओं-बहनों का अपमान किया। उन्होंने कहा,मोदी जी ने कहा था कि सबके खाते में 15 लाख रुपये देंगे। हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। किसानों से कहा था कि उनकी उपज का सही दाम दिलाऊंगा। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या मोदी ने सच बोला था या झूठ?


