- Back to Home »
- Tours / Travels »
- रेलवे मे यात्रा करने वाले काउंटर से खरीदे गए टिकट को ऑनलाइन भी कैंसिल करा सकते हैं...
Posted by : achhiduniya
01 October 2018
अभी तक रेलवे काउंटर से टिकट खरीदकर किसी वजह से यात्रा नहीं करने वाले लोगों को अपना टिकट कैंसिल कराने के लिए रेलवे काउंटर पर ही जाना पड़ता था,लेकिन अब वो काउंटर से खरीदे गए टिकट को ऑनलाइन भी कैंसिल करा सकते हैं। अभी तक ये सुविधा सिर्फ ऑनलाइन खरीदे गए टिकट के लिए ही उपलब्ध थी। अब रेलवे काउंटर से खरीदे गए टिकट को कैंसिल कराने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस टिकट को ऑनलाइन कैंसिल कराने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मैन्यू में ट्रेन्स ऑप्शन पर क्लिक कीजिए. यहां आपको कई विकल्प दिखाई देंगे।
उनमें से आपको कैंसिल टिकट को चुनना है। इसमें भी दो विकल्प होंगे- ई-टिकट्स/ आई-टिकट्स और दूसरा काउंटर टिकट। यहां काउंटर टिकट पर क्लिक कीजिए।इसके बाद जो टिकट आपको कैंसिल कराना है, उसका पीएनआर नंबर और ट्रेन नंबर डालिए और सब्मिट बटन पर क्लिक कीजिए। इसके बाद रिजर्वेशन कराते समय आपने जो मोबाइल नंबर दिया होगा। उस पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी इंटर करने के बाद कैंसिल टिकट के बटन पर क्लिक कीजिए और आपका टिकट कैंसिल हो जाएगा। अब सवाल ये है कि कैंसिलेशन के बाद आपका पैसा आपको कैसे मिलेगा।
दरअसल टिकट कैंसिल कराने के बाद आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा, जिसमें कैंसल टिकट का पीएनआर नंबर और रिफंट अमाउंट का ब्यौरा होगा। जिस स्टेशन से आपने टिकट बुक कराया था या नजदीकी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) काउंटर पर इस मैसेज और अपनी आईडी दिखाकर आप रिफंड ले सकते हैं।


