- Back to Home »
- National News »
- क्या मसखरे शहजादे (राहुल गांधी) दूसरों से मसखरी करते-करते थक गए हैं, इसलिए क्या अब खुद से ही मसखरी (मज़ाक) कर रहे हैं......वित्त मंत्री अरुण जेटली
क्या मसखरे शहजादे (राहुल गांधी) दूसरों से मसखरी करते-करते थक गए हैं, इसलिए क्या अब खुद से ही मसखरी (मज़ाक) कर रहे हैं......वित्त मंत्री अरुण जेटली
Posted by : achhiduniya
16 October 2018
वित्त मंत्री अरुण जेटली
ने अपने फेस बुक पोस्ट में लिखा,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल
गांधी उस रणनीति पर काम कर रहे हैं,
जहां एक झूठ बनाकर बार-बार बोला जाता है। अगर आपको तथ्यात्मक चीजें
नहीं जंचती, तो बेशक कोई और विकल्प देखिए,लेकिन, बार-बार एक झूठ को दोहराइए नहीं, क्योंकि ऐसा करने से सच झूठ में नहीं बदल जाएगा। सच तो सच ही रहेगा। जेटली
ने आरोप लगाया- राहुल गांधी आत्म भ्रम में जी रहे हैं। अरुण
जेटली ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे,
गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) और नॉन
परफॉर्मिंग एसेट (NPAs) को लेकर फैलाये जा रहे कथित झूठ को
लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की है। फेसबुक पर पोस्ट में जेटली ने कहा कि एक परिपक्व
लोकतंत्र में जो झूठ के सहारे रहते हैं, वह सार्वजनिक जीवन
के लिए कभी फिट नहीं बैठ पाते। उन्होने कहा- क्या मसखरे शहजादे (राहुल गांधी)
दूसरों से मसखरी करते-करते थक गए हैं, इसलिए क्या अब खुद से
ही मसखरी (मज़ाक) कर रहे हैं।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, राहुल गांधी बार-बार आरोप लगाते हैं कि देश की एक निजी कंपनी को सरकार ने एक डील के जरिये 38,000 से 1, 30, 000 करोड़ तक का फायदा पहुंचाया। पहले जो हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को मैन्युफैक्चर करना था, वो अब एक प्राइवेट कंपनी कर रही है, जिसे इसका अनुभव भी नहीं है। जेटली ने कहा, राहुल के इन आरोपों में जरा सी भी सच्चाई नहीं है,क्योंकि राफेल एयरक्राफ्ट के पार्ट्स और देश में मैन्युफैक्चर ही नहीं किए जाते।