- Back to Home »
- Politics »
- प्रशांत किशोर को जेडीयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया......नीतीश कुमार ने
Posted by : achhiduniya
16 October 2018
2014 के आम
चुनाव में प्रशांत किशोर ने पीएम नरेंद्र मोदी के अंदरूनी प्रचारकर थे जो बाद मे
पार्टी के जीतने पर सामने आए। केंद्र में 3 दशकों बाद बीजेपी
के रूप में किसी एक पार्टी को बहुमत के पीछे उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। 2014
के बाद सियासी गलियारों में वह तेजी से चर्चित हुए। नरेंद्र मोदी की अगुआई में बीजेपी की जीत की पटकथा लिखने वाले प्रशांत
किशोर जल्द ही जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के करीब आने लगे। 2015 में उन्होंने बिहार में जेडीयू के लिए चुनावी रणनीति तैयार की। यहां भी
उन्हें कामयाबी मिली और बिहार में जेडीयू, आरजेडी और
कांग्रेस के महागठबंधन को प्रचंड जीत मिली।
पेशेवर चुनावी रणनीतिकार के तौर पर स्थापित प्रशांत किशोर की कई पार्टियों ने चुनावों के दौरान मदद ली। 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के लिए काम किया, लेकिन यहां उन्हें नाकामी हाथ लगी। हाल ही में जेडीयू में शामिल होकर अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले मशहूर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर का अब पार्टी में कद बढ़ गया। नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को जेडीयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।
प्रशांत किशोर ने 16 सितंबर को पटना में आयोजित हुई जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लिया और यहीं उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। एक महीने के भीतर ही उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।