- Back to Home »
- State News »
- बिग बॉस शो बंद कराने की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने दी धमकी....
Posted by : achhiduniya
03 October 2018
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर द्वारा फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने में खुद के साथ शोषण की बात का खुलासा किया था। नाना और तनुश्री के बीच हुए इस विवाद के बाद फिल्म के सेट पर एक राजनीति पार्टी के लोगों ने पहुंचकर काफी हंगामा किया था और तनुश्री की कार पर भी हमला कर दिया था। तनुश्री ने आरोप लगाया था कि यह हमला राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने किया था। ऐसे में एमएनएस के नेता अमय खोपकर ने हाल ही में एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, अगर ये सब बिग बॉस जैसे शो में जाने के लिए पब्लिसिटी स्टंट है तो हम बिग बॉस नहीं होने देंगे। हालांकि तनुश्री अपने बयान इस बात को साफ कर चुकी हैं कि उनका बिग बॉस में जाने का कोई इरादा नहीं है।
कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि तनुश्री ने फिल्मों में अपनी वापसी और बिग बॉस के घर में एंट्री पाने के लिए यह 10 साल पुराना विवाद फिर से उठाया है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि तनुश्री के बिग बॉस में एंट्री लेने पर राज ठाकरे की राजनीतिक पार्टी एनएनएस के कार्यकर्ता भड़क उठे हैं। कुछ कार्यकर्ताओं ने बिग बॉस के लोनावला स्थित सेट पर पहुंचकर यह धमकी दी है कि अगर तनुश्री इस शो में पहुंचीं, तो वह शो को बंद करा देंगे। तनुश्री का कहना है कि नाना पाटेकर पर लगाए गए शोषण के आरोपों के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसी के चलते अब मुंबई पुलिस ने तनुश्री की सुरक्षा बढ़ा दी है। अब मुंबई पुलिस पूरे 24 घंटे तनुश्री को सुरक्षा दे रही है।

