- Back to Home »
- Politics »
- बीजेपी विधायक आशीष देशमुख कांग्रेस मे हो सकते है शामिल राहुल गांधी से की मुलाक़ात.....
Posted by : achhiduniya
04 October 2018
बीजेपी विधायक आशीष देशमुख पृथक विदर्भ राज्य के बहुत बड़े हिमायती रहे हैं। बीते कुछ दिनो से देशमुख ने बीजेपी पर 2 करोड़ हर साल युवाओ को रोजगार न देने व महंगाई कम करने के वादे को याद दिलाते हुए बगावत के सुर बुलंद किए थे। तभी से उनके कांग्रेस मे जाने के कयास लगाए जा रहे थे। बीजेपी विधायक देशमुख ने विधानसभा के साथ-साथ बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने वर्धा में राहुल गांधी से मुलाकात भी की। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्दी ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। देशमुख ने अपने टि्वटर हैंडल पर इस्तीफे का ऐलान किया और वह बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे से मिलकर आधिकारिक रूप से इस्तीफा सौंपेंगे।
आशीष देशमुख फिलहाल नागपुर जिले के काटोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रंजीत देशमुख के बेटे हैं जो अलग विदर्भ राज्य बनाने की मांग कर रहे हैं। इस्तीफे के बाद देशमुख ने कहा, पिछले चार साल में देश में किसानों और नौजवानों की हालत और ज्यादा खराब हुई है, लेकिन सरकार वोट बैंक की राजनीति में फंसी है। उसका ध्यान देश को बांटकर चुनाव जीतने पर है। बीजेपी हिंदुस्तान के लोगों को नजरंदाज कर रही है, इसलिए मैं विधायक पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।

