- Back to Home »
- Politics »
- चुनाव नजदीक आते ही तेज हुआ राजनैतिक दल-बदलूओ का दौर.....
Posted by : achhiduniya
19 October 2018
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अजीत जोगी ने मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के खिलाफ राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था,लेकिन उनके बेटे अमित जोगी ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा की किसी भी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सुप्रीमो अजीत जोगी चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं दूसरी तरफ अजीत जोगी की जनता कांग्रेस को करारा झटका लगा है। अजीत जोगी की बहू ऋचा जनता कांग्रेस की गठबंधन की सहयोगी बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गई हैं। ऋचा के साथ गीतांजलि पटेल ने भी बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ले ली है।
अब ऋचा जोगी अकलतरा से और गीतांजलि पटेल चंद्रपुर से बसपा के बैनर तले चुनाव लड़ेंगी। ऋचा जोगी अजीत जोगी की बहू हैं। ऋचा जोगी के अलावा अजीत जोगी की पार्टी की गीतांजलि पटेल भी बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। गीतांजलि पटेल को चंद्रपुर से उम्मीदवार बनाने की चर्चा है। ऋचा जोगी को जनता कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी थी, लेकिन अब पार्टी की स्टार प्रचारक ही बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गई हैं।

