- Back to Home »
- Property / Investment »
- पकोड़े वाले के बाद चाट वाले के पास मिले 1.2 करोड़ रुपये.....
Posted by : achhiduniya
19 October 2018
पटियाला के एक मशहूर चाटवाले की दुकान पर छापा मारने के पूर्व अधिकारियों को शायद अंदाज़ा भी नहीं रहा होगा कि उन्हें 1.2 करोड़ रुपये मिलेंगे। अधिकारियों को संदेह था कि मालिक ने दो साल से आयकर रिटर्न नहीं भरा है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक सरसरी तौर पर एक सर्वे करवाया गया कि रोज़ दुकान पर लगभग कितने लोग आते हैं। जांच से पता चला कि चाट की दुकान के मालिक ने लाखों में रियल स्टेट में बड़ा निवेश कर रखा था।
चाटवाले के पास पटियाला में सरहिंद रोड पर बुकिंग ऑफिस भी है जहां से वो शादी व पार्टियों के लिए बुकिंग करते हैं। आयकर विभाग ने कहा पटिलाया में तमाम ऐसे चाटवाले हैं जो कि इनकम टैक्स नहीं देते। आयकर विभाग ने कहा कि इन सब पर नज़र रखी जा रही है और इन सबके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

