- Back to Home »
- Politics »
- आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए भाजपा के बागी उम्मीदवार खड़े करने की विपक्षी रणनिती....
Posted by : achhiduniya
12 October 2018
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को जब भी मौका मिलता है पीएम नरेंद्र
मोदी के खिलाफ कुछ न कुछ बोलते रहते हैं। ऐसे में अनुमान जताया जा रहा है कि 2019 में बीजेपी की ओर से
शत्रुघ्न सिन्हा को या तो पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है या फिर वे
खुद ही पार्टी छोड़ सकते हैं। ऐसे में विपक्षी दल उन्हें अपने पाले में लेने की
कोशिश में हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से जयप्रकाश नारायण की जयंती पर कार्यक्रम में
हिस्सा लेने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर पार्टी के कुछ नेताओं ने इशारा किया।
एक सपा नेता ने कहा कि अगर शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा छोड़ते हैं तो पार्टी उन्हें
आगामी लोकसभा चुनाव में वाराणसी से टिकट देने पर विचार कर सकती है। अभिनेता और
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
खिलाफ उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा को सपा,
बसपा और कांग्रेस के अलावा राष्ट्रीय लोक दल का भी समर्थन हासिल है।
इसके अलावा वाराणसी संसदीय क्षेत्र शत्रुघ्न सिन्हा के गृह राज्य बिहार के नजदीक
है। साथ ही वाराणसी में ‘कायस्थ’ समर्थक
भी बड़ी संख्या में है।
मौजूदा समय में यूपी और बिहार के लोगों पर दूसरे राज्यों में हो रहे हमलों को लेकर भी वाराणसी के लोगों में गुस्सा है। वाराणसी में कई जगह पीएम की निंदा करने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। ऐसे में विपक्ष शत्रुघ्न सिन्हा को अपने खेमे में मिलाकर नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से उतार सकती हैं।