- Back to Home »
- National News »
- पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी ईमेल मे किया 2019 का जिक्र....
Posted by : achhiduniya
13 October 2018
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को एक ई-मेल मिला है। 1 लाइन के इस मेल में पीएम मोदी पर हमले का वक्त भी लिखा गया है। बताया जा रहा है कि कथित रूप से 2019 के किसी महीने का जिक्र किया गया है। इस ईमेल में मौजूद की सभी जानकारियों को अभी तक जारी नहीं किया गया है। इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि यह धमकी असम की किसी जेल से भेजी गई है। प्रधानमंत्री को एक धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट कर दी गई हैं और मामले की पड़ताल जारी है। नरेंद्र मोदी को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिलती हैं। कुछ महीने पहले मीडिया में एक चिट्ठी जारी की गई थी जिसमें नक्सलियों की ओर से पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने का दावा किया गया था। पुलिस के मुताबिक यह चिट्ठी नक्सलियों के संपर्क में रहने वाले रोना जैकब विल्सन के पास से बरामद की गई थी।
