Posted by : achhiduniya 24 October 2018


कब्ज वैसे तो एक आम समस्या है, लेकिन जब ये समस्या लगातार बनी रहती है तो शरीर हमेशा थका सा रहता है। ऐसे में कब्ज का यदि ठीक समय पर इलाज न किया जाए तो ये एक भयंकर बीमारी का रूप ले सकता है। कब्ज होने पर व्यक्ति को पेट संबंधी दिक्कतें जैसे पेट दर्द होना, ठीक से फ्रेश न हो पाना, एसिडिटी, गैस आदि होती हैं। यदि आप भी कब्ज से परेशान हैं तो अपनाएं यहां बताए गए घरेलू नुस्खे, इनसे कब्ज को बहुत जल्दी दूर किया जा सकता है:-1. गर्म पानी और नींबू:- रोज सुबह एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू निचोड़कर पिएं। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड पेट से जमी हुई गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। 
2. अमरूद और पपीता:- अमरूद और पपीता ये दोनो फ़ल कब्ज रोगी के लिए बहुत अच्छे होते हैं। ये फ़ल दिन मे किसी भी समय खाए जा सकते हैं। इन फ़लों में पर्याप्त रेशा होता है, जो आंतों को शक्ति देता है।3. बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा लेने से भी कब्ज की समस्या पूरी तरह ठीक हो सकती है। इसका सेवन करने के लिए 1/4 कप गर्म पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पिएं। 4. जैतून का तेल- सुबह खाली पेट 1 चम्मच जैतून तेल सेवन करने से फायदा होता है। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिलाकर सेवन कर सकते हैं। जैतून का तेल कब्ज दूर कर देता है, इससे पेट आराम से साफ हो जाता है। 5. रेशे वाली चीजें- बींस, साबुत अनाज वाली ब्रेड, गोभी, आलू , पत्ता गोभी, टमाटर, गाजर, प्याज आदि। रेशे वाले आहार आराम से पच जाते हैं और कब्ज की समस्या को भी मिटा देते हैं। फ्रूट्स में कब्ज के रोगियों को केला, पपीता, खरबूज, नींबू, आम, सेब आदि खाना चाहिए। 
6. दही- खाने के साथ रोज एक कटोरी दही खाना पेट के लिए बहुत लाभदायक होता है। सादी दही से कब्ज व एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। 7. दूध और घी- एक गिलास दूध में 1 चम्मच घी मिलाकर रात को सोते समय पीने से भी कब्ज से पूरी तरह छुटकारा मिल सकता है। 8. खजूर और दूध- गुनगुने दूध में 3 खजूर डालकर इसका सेवन हफ्ते भर तक करें, आपको आराम जरूर मिलेगा। 9. अलसी के बीज- अलसी के बीज को धीमी आंच पर भूनकर पाउडर बना लें। फिर एक गिलास पानी में 20 ग्राम पाउडर डालें और 3 घंटे तक गलने के बाद उसे छान कर पी लें। 
10. इसबगोल की भूसी- यह कब्ज में बहुत फायदेमंद है। दूध या पानी के साथ 1-2 चम्मच इसबगोल की भूसी रात को सोते समय लें। यह आंतों के काम को तेज करता है, जिससे पेट खुल कर साफ हो जाता है। 11. त्रिफला चूर्ण- त्रिफला चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर दिन में दो बार खाएं। पेट साफ हो जाएगा। 12. अंजीर- एक गिलास दूध में ताजी अंजीर मिलाकर उबाल लें। फिर इसे रात को सोने से पहले पी लें। अंजीर में काफी सारा फाइबर होता है, जिससे तुरंत राहत मिलती है। 13. पत्तागोभी का जूस- दिन में दो बार आधा गिलास पत्तागोभी का जूस पीने से राहत मिलती है। 14. पालक का जूस- रोज दिन में दो बार आधा गिलास पालक का जूस पिएं। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -