- Back to Home »
- State News »
- दिल्ली सरकार में विधायक व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के घर इनकम टैक्स की रेड....केजरीवाल ने इसे राजनैतिक रंजिश बताया..
दिल्ली सरकार में विधायक व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के घर इनकम टैक्स की रेड....केजरीवाल ने इसे राजनैतिक रंजिश बताया..
Posted by : achhiduniya
10 October 2018
पिछले महीने आयकर विभाग ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और स्वराज इंडिया प्रमुख योगेंद्र यादव के परिवार से जुड़े एक अस्पताल समूह के कई परिसरों छापेमारी की थी और उनकी संपत्ति जब्त की गई थी। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत के घर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। कैलाश के घर रेड डाली गई है। कैलाश गहलोत दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री हैं। कहा जा रहा है इस छापेमारी के पीछे आय से अधिक संपत्ति का होना है। बताया जाता है छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स अधिकारियों ने कुछ जरूरी कागजात भी देखे हैं। इस दौरान परिवहन मंत्री से पूछताछ भी की गई है। दिल्ली के मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल ने छापेमारी को लेकर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने पूर्व की छापेमारी को लेकर कहा कि मोदी जी, आपने मुझ पे, सत्येन्द्र पे और मनीष पे भी तो रेड करवाई थीं? उनका क्या हुआ? नीरव, माल्या से दोस्ती और हम पर रेड? कैलाश गहलोत दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ से विधायक हैं। उनको मई 2017 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें परिवहन मंत्री बनाया था।
