Posted by : achhiduniya 06 October 2018


 बीते दिनो मायावती ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अजीत जोगी की पार्टी से गठबंधन का ऐलान किया था।वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मायावती ने कहा था। बीएसपी यहां किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। मायावती ने अजीत जोगी के साथ रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकरी दी थी। मायावती ने बताया था कि आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव में बीएसपी, जनता कांग्रेस के साथ लड़ेगी, जिसमे बीएसपी 35 सीटों और जनता कांग्रेस 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा अगर हम जीतते हैं तो इस गठबंधन में अजीत जोगी राज्य के हमारे मुख्यमंत्री होंगे। वही मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (एसपी) ने ऐलान किया है कि वह कांग्रेस से अलग लड़ेगी और गठबंधन में शामिल नहीं होगी। 
अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, कांग्रेस ने बहुत इंतजार कराया लेकिन अब हम इंतजार नहीं करेंगे। बसपा से भी बात करेंगे। वोट भले ही कम मिला हो,लेकिन मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी चौथे स्थान की पार्टी है। अखिलेश ने चुनावी राज्यों में गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा, एसपी छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में चुनाव लड़ेगी। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। शनिवार को एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें काफी इंतजार कराया कांग्रेस ने हमें लंबा इंतजार कराया इसलिए अब एसपी, कांग्रेस से नहीं बीएसपी से बात करेगी। 
मध्य प्रदेश में शनिवार से आचार संहिता भी लागू हो गई है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 28 नवंबर को वोटिंग होगी। एसपी की ओर से जारी की गई छह उम्मीदवारों की लिस्ट में जो नाम शामिल हैं, वे इस प्रकार हैं:- के के सिंह (सीधी सीट), कंकर मुंजारे (परसवाड़ा), अनुभा मुंजारे(बालाघाट), मीरा यादव (निवाड़ी), दशरथ सिंह यादव (पन्ना) और अशोक आऱ्या (बुधनी)। उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा हम पहले प्रदेश में कांग्रेस के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में थे। लेकिन अभी तक इस योजना पर कोई बात नहीं बनी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -