- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- यौन उत्पीड़न,दुष्कर्म ऐसे मामलों को दबाए जाने को अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता......पोप फ्रांसिस
Posted by : achhiduniya
07 October 2018
पोप फ्रांसिस ने वेटिकन
की ओर से जारी एक बयान में कहा, दुष्कर्म और ऐसे मामलों को दबाए जाने को अब बर्दाश्त नहीं
किया जा सकता। उन्होंने घोषणा की कि चर्च को संस्था के भीतर और बाहर दुष्कर्म के
गंभीर मामलों से निपटना होगा। मैककैरिक के मामले ने अगस्त में बड़ा विवाद पैदा कर
दिया था। वॉशिंगटन में वेटिकन की पूर्व दूत आर्चबिशप कार्लो मारिया विगानो ने एक
पत्र लिखकर पोप पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अमेरिकी पादरी के खिलाफ लगाए गए
इल्जाम की अनदेखी की। कार्डिनल मैककैरिक दुष्कर्म के आरोपों का सामना करने वाले
सबसे वरिष्ठ कैथलिक नेताओं में शामिल हैं।
विगानो के पत्र के बाद कैथलिक पादरियों के यौन उत्पीड़न के शिकार हुए लोगों की नुमाइंदगी कर रहे अमेरिकी समूहों ने वेटिकन से अपील की थी कि वह यौन हमले के आरोपी पादरियों की सूची प्रकाशित करे। वेटिकन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दुष्कर्म और ऐसे मामलों को दबाए जाने को अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भविष्य में ऐसे अपराधों को रोकना चर्च का कर्तव्य है जिनसे समाज के सबसे मासूम और सबसे कमजोर तबके को नुकसान पहुंचाया जाता है।