- Back to Home »
- Tours / Travels »
- रेलवे की नई योजना बिना लाइन लगाए एक मिनट से भी कम समय में टिकट खरीद पाएंगे आप....
Posted by : achhiduniya
15 October 2018
रेलवे जल्द ही ऐसी सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है, जिसके जरिए आप बिना लाइन लगाए और एक मिनट से भी कम समय में टिकट खरीद पाएंगे। रेलवे अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए जल्द ही क्यू आर कोड की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस सुविधा के तहत रेलवे स्टेशनों पर कई जगहों पर क्यो आर कोड़ लगाए जाएंगे। जल्द ही ये सेवा शुरू कर दी जाएगी। रेलवे के अफसर के अनुसार इस सेवा को रेलवे की अनारक्षित टिकटों के लिए शुरू किए गए मोबाइल ऐप के तहत शुरू किया जाएगा। इस ऐप के जरिए स्टेशन पर लगे क्यू आर कोड को स्कैन करना होगा। स्कैन करने पर ऐप पूछेगा की आपको कहां तक की यात्रा करनी है।
अपने गंतव्य स्टेशन की जानकारी देने के साथ ही आपको रेलवे की ओर से किराया बताया जाएगा और आपको किसी भी पेमेंट ऐप के जरिए या रेलवे के मोबाइल वॉलेट के जरिए किराए का भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। पैसे का भुगतान करते ही आपका टिकट आपके मोबाइल पर आ जाएगा। इस टिकट को आप टिकट की जांच करने आए टीटी को दिखा सकते हैं। इस सुविधा के शुरू होने के साथ ही यात्रियों को क्यूआर कोड से भी टिकट बुक करने की सुविधा मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे में जल्द ही मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
वहीं उत्तर रेलवे व पश्चिम रेलवे में इस व्यवस्थ को पहले ही लागू किया जा चुका है। सेंटर फॉर रेलवे इन्फर्मेशन सिस्टम (क्रिस) द्वारा तैयार अनारक्षित टिकटिंग ऐप के जरिए गैर उपनगरीय रूट का टिकट भी बुक किया जा सकेगा। इस ऐप में मेल व एक्सप्रेस दोनों तरह की रेलगाड़ियों के टिकट बुक करने की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।


