- Back to Home »
- International News »
- भारत के बाद अब पाकिस्तान मे भी फटा #MeToo बम.....
Posted by : achhiduniya
15 October 2018
पाकिस्तान में हुए एक सर्वे में कहा गया है कि पाकिस्तान वर्कप्लेस पर महिलाओं के प्रति हेरासमेंट आठ फीसदी से बढ़कर 40 फीसदी पर पहुंच चुका है। हर महीने बड़े पैमाने पर शिकायतें मिल रही हैं। पाकिस्तान की फेडरल ओंबुडपर्सन कश्माला तारिक का कहना है कि मार्च 2018 के बाद से इस संख्या में तेजी से बढोतरी हुई है। इसकी शिकायतें भी हो रही हैं। देशभर के सरकारी आफिसों में इसे दर्ज किया जा रहा है। भारत में मीटू अभियान की देखा देखी में पाकिस्तान में भी कुछ महिलाओं ने अपने दर्द बयां कर इसकी शुरुआत की। पाकिस्तान में #MeToo का बम 09 अक्टूबर को टीवी एंकर और पत्रकार रूबैया अनम के एक ट्वीट के साथ फटा। एंकर अनम ने ट्वीट पोस्ट करके कहा, कई महिलाएं एक जाने माने कॉमेडियन और सोशल मीडिया पर्सनालिटी द्वारा सेक्सुअली उत्पीड़ित की गई हैं। रुबैया ने कहा, एक नहीं ये युवा लड़कियां हैं। उन्होंने दर्जनों लड़कियों से झूठ बोला।
उन पर चुप रहने का दबाव डाला। उसमें से कुछ लड़कियां मेरे पास मदद के लिए पहुंचीं-वो जानना चाहती थीं कि उन्हें अब क्या करना चाहिए। हालांकि इस ट्वीट में अनम ने इस कॉमेडियन का नाम उजागर नहीं किया,लेकिन अपने ही एक अन्य ट्वीट में कहा, उन पर चुपचाप रहने का दबाव डाला जा रहा है,लेकिन इस ट्वीट के बाद लोगों ने अंदाज लगा लिया कि वो किसके बारे में बात कर रही हैं। देखते ही देखते अनम का ट्वीट वायरल होने लगा। लोगों ने अंदाज लगा लिया कि वो जिसकी बात कह रही हैं वो जुनैद अकरम हैं। लंबे समय से उन पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं। पाकिस्तान में #MeToo अभियान में जो दो हाईप्रोफाइल और असरदार शख्सियतें लपेटे में आई हैं, वो हैं जुनैद अकरम और फैजल एधी। जुनैद बड़े कॉमेडियन हैं। अतंरराष्ट्रीय स्तर पर काफी फेमस हैं। पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर भी उनकी खासी धमक रहती है। वहीं फैजल एधी पाकिस्तान के एक बड़े फिलानथ्रोपिस्ट और व्यावसायी बेटे हैं और एक बड़े एंपायर के उत्तराधिकारी। कॉमेडियन से चोट खाईं महिलाएं खुद सोशल मीडिया पर आकर पाकिस्तान के स्टार कॉमेडियन जुनैद अकरम पर आरोप लगाने लगीं।
उन्होंने उन पर आपत्तिजनक बर्ताव और उत्पीड़न का आरोप लगाया। कई ने अपनी कहानियां पोस्ट कीं कि किस तरह जुनैद ने उनका शोषण किया। इसमें बाद जुनैद पर आरोपों की बाढ़ आ गई। एक अन्य लड़की आरोप लगाया कि किस तरह तुर्की की यात्रा में मैं अकरम से मिली. अकरम ने मुझे होटल के कमरे में आमंत्रित किया. अगले दिन ट्रैवल एजेंसी की बस में जबरदस्ती मेरा हाथ पकड़ लोगों को ये दिखाने लगे कि मैं उनकी बहुत करीबी हूं. मैने उनके बर्ताव की शिकायत ट्रैवल एजेंसी से भी की। जुनैद अकरम ने इस तरह के आरोपों को अनर्गल बताया है। उन्होंने कहा, मेरे खिलाफ कुछ चीजें मेरे नाम से सोशल मीडिया पर चल रही हैं। मैं कहना चाहूंगा कि ये झूठ के अलावा कुछ नहीं है. मैं ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। कश्माला का मानना है कि #MeToo मूवमेंट सेक्सुअल हेरासमेंट की घटनाओं में पीडि़तों की आवाज बनेगा। पाकिस्तान में एक जमाने में अपने खिलाफ इस तरह के उत्पीड़न की आवाज बहुत कम उठाई जाती थी,लेकिन अब लगता है कि पाकिस्तान की सोसायटी बदल रही है।


