- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- #MeToo औरतें मर्दों को ब्लैकमेल करने फंसाने और दो चार-लाख रुपये ऐंठने के लिए ऐसे आरोप लगाती हैं.....बीजेपी सांसद उदित राज
#MeToo औरतें मर्दों को ब्लैकमेल करने फंसाने और दो चार-लाख रुपये ऐंठने के लिए ऐसे आरोप लगाती हैं.....बीजेपी सांसद उदित राज
Posted by : achhiduniya
09 October 2018
भारतीय जनता पार्टी सांसद उदित राज ने कहा भारत में #MeToo आंदोलन की शुरुआत गलत प्रथा है। औरतें मर्दों को फंसाने के लिए और दो चार-लाख रुपये ऐंठने के लिए ऐसे आरोप लगाती हैं। और यही उनकी आदत हैं। यह बयान उन्होने एक्टर नाना पाटेकर के समर्थन में दिया है। सांसद उदित राज ने मंगलवार को तनुश्री के लगाए आरापों के ऊपर बोला- 10 साल बाद किसी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाना कितना प्रासंगिक है। उन्होंने कहा- देश में #MeToo अभियान जोर पकड़ता दिख रहा है और एक के बाद एक कई महिलाएं मनोरंजन और मीडिया जगत में अपने यौन उत्पीड़न के अनुभवों को साझा कर रही हैं। राज ने कहा कि सभी मामलों को एक एक करके देखें तो ऐसे कई मामले हैं जहां महिलाओं ने पैसा लेकर यह किया और फिर अगला निशाना बनाया।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने किसी महिला का उत्पीड़न किया है तो उस शख्स को गोली मार दी जानी चाहिए। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, ‘मी टू’ कैम्पेन जरूरी है लेकिन किसी व्यक्ति पर 10 साल बाद यौन शोषण का आरोप लगाने का क्या मतलब है ? इतने सालों बाद ऐसे मामले की सत्यता की जांच कैसे हो सकेगी? भाजपा सांसद ने कहा, जिस व्यक्ति पर झूठा आरोप लगा दिया जाएगा उसकी छवि का कितना बड़ा नुकसान होगा, यह सोचने वाली बात है। यह गलत प्रथा की शुरुआत है। उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से लोकसभा सदस्य ने कहा कि ‘मी टू’ अभियान का इस्तेमाल ब्लैकमेल करने के लिये किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह कैसे संभव है कि कोई लिव-इन रिलेशन में रहने वाली लड़की अपने पार्टनर पर कभी भी रेप का आरोप लगाकर उस पर मुकदमा दर्ज करा दे और वह व्यक्ति जेल चला जाए। इस तरह की घटना आए दिन किसी न किसी के साथ हो रही है।
क्या यह ब्लैकमेलिंग के लिये नहीं इस्तेमाल हो रहा?। अमेरिका से शुरू हुआ #MeToo मूवमेंट करीब दो साल बाद भारत में दोबारा शुरू हो चुका है। भारत में इसे शुरू करने का श्रेय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को दिया जा रहा है। तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगा कर मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर मार दिया। उसके बाद क्वीन फिल्म के निर्देशक विकास बहल, एआईबी के कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती, लेखक चेतन भगत, टीवी चैनल आज तक के निदेशक सुप्रियो प्रसाद, टाइम्स ऑफ इंडिया के कार्यकारी संपादक गौतम अधिकार, हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार प्रशांत झा इत्यादि पर #MeToo के तहत आरोप लगे हैं।


