- Back to Home »
- Discussion »
- राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिखाए #MeToo पर तेवर....
Posted by : achhiduniya
09 October 2018
राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन सभी महिलाओं से निजी तौर पर संपर्क साधने की प्रक्रिया आरंभ की है जिन्होंने #MeToo अभियान’ के तहत अपने साथ हुए उत्पीड़न की घटनाओं का उल्लेख किया है। आयोग के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि महिला आयोग मीडिया में प्रकाश में आए विभिन्न यौन उत्पीड़न आरोपों की विस्तृत सूचनाएं एकत्र करने की प्रक्रिया में है। अधिकारी ने बताया, हम व्यक्तिगत रूप से भी पीड़िताओं तक टेलीफोन के जरिए संपर्क कर रहे हैं।
आयोग का कहना है कि वह कल इस संदर्भ में विस्तृत ब्यौरा साझा करेगा। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के लगे आरोप को लेकर नोटिस भेजा है। नाना पाटेकर के साथ-साथ आयोग ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, निर्माता समीर सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग के से 10 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

