Posted by : achhiduniya 23 November 2018


अयोध्या राम मंदिर मुद्दे पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने एक बड़ा बयान देकर राजनैतिक गर्मियां बढ़ा दी हैं। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि हमने 17 मिनट में बाबरी तोड़ दी तो कानून बनाने में कितना टाइम लगता है? राष्ट्रपति भवन से लेकर यूपी तक बीजेपी की सरकार है। राज्यसभा में ऐसे बहुत से सांसद हैं जो राम मंदिर के साथ खड़े रहेंगे, जो विरोध करेगा उसका देश में मुश्किल होगा। मंदिर बनाने की पार्टी की मांग को दोहराते हुए उन्होंने पहले मंदिर फिर सरकार का नारा दिया। राउत ने स्पष्ट किया कि शिवसेना राम के नाम पर वोट नहीं मांगेगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
शिवसेना सांसद ने कहा,भाजपा को 4 साल दिए लेकिन इन 4 सालों में कुछ नहीं किया। अब ज्यादा इंतजार नहीं करेंगे। अब सरकार कानून लाए और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करे। पिछले दिनों अयोध्या पहुंचे संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया था। वीएचपी की धर्मसभा में दो लाख लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। गौरतलब है कि वीएचपी और शिवसेना के कार्यक्रमों को देखते हुए बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल अंसारी ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी, जिसके बाद उनके साथ तीन पुलिस कॉन्स्टेबलों के साथ-साथ एक इन्स्पेक्टर भी तैनात कर दिया है। इसके बाद इकबाल अंसारी ने कहा, मैं शुरू से ही योगी सरकार का प्रशंसक रहा हूं, जो बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। 
उन्होंने कहा कि वह अयोध्या की धर्मसभा के आयोजन पर ऐतराज नही जता रहे थे बल्कि बाहर से आने वाली लाखों की भीड़ से भयभीत जरूर थे क्योंकि ऐसी ही भीड़ 1990-92 में जुटी थी जब मुस्लिम बस्तियों को उजाड़ने की कोशिश हुई थी। अयोध्या के लोग आपस में भाईचारे के साथ रहते हैं। उनकी भीड़ से हमें कोई खतरा नहीं है। अंसारी ने कहा कि प्रशासन को 24 व 25 नवंबर को सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने होंगे।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 200 वाहनों के काफिले पर फंसे सौभाग्य सिंह, CM मोहन यादव ने जारी किया कारण बताओ नोटिस।@राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर BJP का बड़ा खुलासा, पूछा- कमाई से 5 गुना कैसे किया खर्च, कौन कर रहा फंडिंग?।@ सोना पप्पू केस-कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार, करोड़ों के सिंडिकेट राज से हटेगा पर्दा।@ केरलम के भावी CM सतीशन राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश-सूत्र।@ बंगाल में सरकार बदलते ही दर्जनों राजनीतिक कार्यकर्ता कर रहे कोर्ट में सरेंडर, पेंडिंग केस में वारंट जारी।@ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत।@ पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी मारा गया।@ उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 84 जिलों के एसडीएम बदले।@ एक्शन में थलापति विजय, अब सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये। @ 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR, नोट कर लें तारीख 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा सत्यापन।@ रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर लैंड डील मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -